
CDS/आर्मी चीफ जनरल नरवणे (फाईल फोटो)
नई दिल्ली। अटकलों को विराम देते हुए आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे को देश के दूसरे चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। बता दें कि देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत के 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर क्रैश में असामयिक निधन के बाद से चीफ आफ डिफेंस स्टाफ का पद रिक्त हो गया था।
फिलहाल सूत्रों ने यह साफ कर दिया है कि नए CDS की स्थाई नियुक्ति को लेकर अभी तक कोई तस्वीर साफ नही है। चूंकि जनरल नरवणे को तीनों सेनाओं के प्रमुखों में सबसे सीनियर होने के कारण COSC चेयरमैन बनाया गया है और इससे उनका अगला CDS बनने का दावा और ज्यादा मजबूत हो गया है।
बताते चले कि COSC तीनों सेनाओं के प्रमुखों की मौजूदगी वाली कमेटी है, जो तीनों सेनाओं के बीच अभियानों व अन्य मुद्दों को लेकर कोऑर्डिनेशन बनाए रखने का काम करती है। जनरल नरवणे को उसी पुरानी परंपरा के तहत COSC चेयरमैन बनाया गया है, जो CDS का पद बनाए जाने से पहले लागू थी।
गौरतलब है कि देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत बीते 8 दिसंबर को जब वे अपनी पत्नी और 12 अन्य सैन्य अफसरों के साथ तमिलनाडु के कुन्नूर में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान लैंडिंग से 10 किलोमीटर पहले ही उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया,जहां जनरल रावत,उनकी पत्नी व 11 अन्य अफसर मौके पर ही दम तोड़ दिये थे,वहीं हादसे में केवल अकेले जिंदा बचने वाले घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी 8 दिन बाद अस्पताल में इलाज के बाद बुधवार को दम तोड़ दिये।
