
CDS जनरल विपिन रावत (फाईल फोटो)
श्रीनगर। रिपोर्ट है कि श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में सोमवार शाम अज्ञात हमलावर ने मोहम्मद इब्राहिम खान नामक एक कश्मीरी शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि जब मोहम्मद को गोली लगी तो उसे फौरन SMHS अस्पताल ले जाया गया, जहां वह व्यक्ति इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
SMHS अस्पताल के अनुसार बताया गया कि मोहम्मद के बाएं सीने और पेट में गोली लगी थी। इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
बताते चले कि पिछले 24 घंटे में आतंकियों के द्वारा किया गया यह दूसरा हमला है। इससे पहले रविवार को आतंकियों ने बटमालू एरिया में एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी।

आॅपरेशन के दौरान भारतीय सैनिक (फाईल फोटो)
उल्लेखनीय है कि इस साल अब तक पूरे कश्मीर में आतंकी हमलों में 27 आम लोग मारे गए हैं। इनमें से श्रीनगर में 12, पुलवामा में 4, अनंतनाग में 4, कुलगाम में 3, बारामूला में 2, बडगाम में एक और बांदीपोरा में एक शामिल हैं। इन हमलो से एक बार फिर घाटी में दहशत का माहौल बनता दीख रहा है, अभी बीच में जो गैर कश्मीरी मारे गए थे उसके बाद गैर कश्मीरी अब पलायन को मजबूर है,
इंटल रिपोर्ट्स की माने तो पाक ऐजेंसी ISI घाटी में 1990 का दौर स्थापित करना चाहती है आये दिन इंटल अलर्ट जारी हो रहे हैं, एक घटना घटी नही कि इलाकों को सील करके तलाशी अभियान जोरों पर किया जा रहा है,जिस वजह से यातायात भी प्रभावित होता है, भारतीय ऐजेंसियां हर मुमकिन कोशिशों में लगी हुई है, लेकिन इस बिमारी का मुकम्मल इलाज होते नहीं दिख रहा है, जरूरत है सीमा पार दिन दहाड़े बड़े आॅपरेशन की, जब तक सीमा पार बड़े आॅपरेशन नही होंगें, झेलना पड़ेगा इन हमलों को।
