
विस्फोट के दौरान इस गाड़ी के शीशे टूट गए
श्रीनगर। घाटी में आतंकियों के हमले रूक नहीं रहे हैं,जम्मू-कश्मीर से रिपोर्ट आ रही है कि बांदीपोरा में मंगलवार को आतंकियों ने बस स्टैंड के पास ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 6 नागरिक घायल हुए है,जिनमें 2 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

आॅपरेशन के दौरान (फाईल फोटो)
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदीपोरा में आतंकवादियों ने संबल बस स्टैंड के पास सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर सेना के काफिले को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया लेकिन आतंकियों का निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क के किनारे ही विस्फोट हो गया।

सांकेतिक तस्वीर
उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में घाटी में 11 नागरिकों का आतंकियों ने कत्ल कर दिया। इसके चलते जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने आतंकियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मारे गए 11 नागरिकों में से 5 बिहार के थे,जबकि बाकी तीन कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के थे। इनमें दो शिक्षक शामिल थे।
