
सांकेतिक तस्वीर।
रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र के पास एक इंटल इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन के दौरान गरियाबंद जिले में रविवार को नक्सलियों के साथ स्पेशल टास्क फोर्स की मुठभेड़ हो गई,भारी शूट आउट के दौरान STF का एक जवान घायल हो गया,जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
आॅपरेशन को लीड कर रहे एसटीएफ के एसपी विजय पांडे ने कहा है कि इंटेलीजेंस रिपोर्ट के आधार पर एसटीएफ की कई टीम ने शनिवार की रात में लोकेशन पर आॅपरेशन शुरू कर दिया था,जहां आज सुबह,नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई इस दौरान भीषण गोलाबारी में एसटीएफ के एक जवान युवराज सागर के पेट में गोली लग गई,इसके बाद उस घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया, जहां उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। लेकिन इस दौरान ये नकसली घने जंगलों में से होते हुए ओडिशा की ओर भाग निकले।
इसी कड़ी में STF के एस.पी. पांडे ने आगे कहा कि ओडिशा पुलिस को सूचित कर दिया गया है,जिससे ओडिसा पुलिस भी हरकत में है और संभावित इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, और इलाके को कवर कर रखा है ताकि ये नकसली बाहर निकलते समय भी गिरफ्त में आ सकें,और इस दौरान ओडिसा पुलिस फोर्स की मदद में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक टीम भी पहुँची है।
फिलहाल,दोनों राज्यों की पुलिस फोर्स दोनों ही तरफ से इलाकें को घेरकर आॅपरेशन को लगातार जारी रखें हुए हैं, उम्मीद है कि सफलता जल्दी ही मिलेगी।
