एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान में जारी सियासी तूफान के बीच लंदन में नवाज शरीफ के उपर दो दिन में दो बार हुआ हमला, 4 आरोपी हुए गिरफ़्तार – रविशंकर मिश्र/अमरनाथ यादव


नवाज शरीफ (फाईल फोटो)

इस्लामाबाद/लंदन। पाकिस्तान में जारी सियासी तूफान के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के उपर दो दिन में दो बार हमला करने की रिपोर्ट सामने आई है,बताया जा रहा है कि दूसरी बार हमला नवाज के ब्रिटेन वाले ऑफिस पर हुआ है,जहां 20 से ज्यादा हमलावर इस घटना में शामिल थे। जो कि इमरान खान की पार्टी (PTI) के बताए जा रहे हैं। जिनमें 4 आरोपियों को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि नवाज शरीफ पर होने वाला यह दूसरा हमला था,इससे पहले रविवार को भी एक आदमी ने उन पर मोबाइल फेंका था,जिससे नवाज का बॉडीगार्ड चोटिल हो गया था। इसके बाद दूसरी बार सोमवार को नवाज के लंदन स्थित ऑफिस के बाहर हिंसा और मारपीट की गई,इस दौरान दावें के अनुसार बताया गया कि हमलावर जिन गाड़ियों पर आए थे उनमें इमरान खान की पार्टी PTI के झंडे लगे थे। जिनमें कुछ हमलावरों ने मास्क पहन रखी थी।

तो वहीं मुर्तजा ने भी घटना से जुड़ी कुछ वीडियो शेयर की,जिनमें हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये सभी ‘मार डालो-मार डालो’ कह रहे हैं। एक वीडियो में UK पुलिस एक हमलावर को अरेस्ट करती दिख रही है। मुर्तजा के मुताबिक इस मारपीट में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उधर,हमले के बाद नवाज की बेटी मरियम ने ट्वीट किया कि PTI के जो लोग हिंसा का सहारा लेते हैं या कानून को अपने हाथों में लेते हैं,उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इमरान खान को देशद्रोह के लिए पकड़ा जाना चाहिए। इनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। एक और ट्वीट में कहा कि इमरान खान आज जो कुछ भी कर रहे हैं,वह केवल उनके खिलाफ डोजियर और चार्जशीट में जोड़ा जाएगा। यह लिस्ट लंबी होती जा रही है। वह अपने और अपने लोगों के लिए मुसीबतों और दुखों को आमंत्रित कर रहे हैं।

उल्लेखनीय हैं कि पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सियासत में भारी उफान देखने को मिल रहा है,जहां इस दौरान पक्ष-विपक्ष एक दूसरे के उपर आरोप-प्रत्यारोप के जरिए एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की कोशिश हो रही थी,इस दौरान बीते रविवार को इमरान खान सरकार के खिलाफ विपक्षियों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसे सदन के डिप्टी स्पीकर द्वारा यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि इस अविश्वास प्रस्ताव की साजिश विदेश रची गई है लिहाजा इसे खारिज करते कैबिनेट सहित पूरे सदन को भंग किया जाता है तथा देश में 90 दिनों के भीतर चुनाव होगा,तबतक कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप इमरान खान अपने पद पर बने रहेंगे, हालांकि बाद में इस घटना का स्वतः संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया जहां अटर्नी जनरल को तलब करते हुए सोमवार यानि आज तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दिया, तो वहीं इन सबके बीच लंदन में रह रहे नवाज शरीफ के रविवार व सोमवार को हमला किया गया, जिसमें 4 लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *