फाईल फोटो
वाशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका की धरती से देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुश्मन को अब तक की बड़ी चेतावनी देते हुए साफ किया कि अगर नुकसान हुआ तो भारत किसी को नहीं बख्शेगा। राजनाथ के इस चेतावनी को विशेषज्ञ बड़ी गंभीरता देख रहे हैं।
बताते चले कि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय-अमेरिकी कम्यूनिटी को संबोधित करते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ लगती भारतीय सीमा पर भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई वीरता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुलकर नहीं कह सकता कि भारतीय सैनिकों ने क्या किया और हमने क्या फैसले लिए ?
फाईल फोटो
मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि चीन को एक संदेश गया है कि अगर भारत को नुकसान हुआ तो भारत किसी को नहीं बख्शेगा। ‘भारत को अगर कोई छेड़ेगा तो भारत छोड़ेगा नहीं।’
भारत जीरो सम गेम की डिप्लोमेसी में भरोसा नहीं करता
राजनाथ ने अमेरिका को संदेश दिया कि भारत जीरो सम गेम की डिप्लोमेसी में भरोसा नहीं करता। किसी भी देश के साथ हमारे संबंध दूसरे देश की हानि की कीमत पर नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि अगर भारत के एक देश के साथ अच्छे संबंध हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि किसी अन्य देश के साथ उसके संबंध खराब हो जाएंगे।
इसी कड़ी में राजनाथ ने आगे कहा कि भारत की छवि बदल गई है। भारत का मान बढ़ा है। अगले कुछ सालों में दुनिया की कोई ताकत भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था बनने से नहीं रोक सकती।
इस दौरान उन्होंने आगे यह भी कहा कि भारतीय-अमेरिकी लोगों के समूह से कहा कि मैं आपको भारतीय पहचान को बनाए रखने के लिए बधाई देता हूं। भारत से बाहर रहने वाले भारतीय हमेशा खुद को भारतीय कहने में गर्व महसूस करते हैं। राजनाथ ने जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंधों में स्थिरता और निरंतरता है। इसे बनाए रखने में दोनों देशों की अहम भूमिका रही है।
सिंह ने कहा कि भारतीय प्रवासी अमेरिका में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते रहे हैं और इस रिश्ते में उनकी खास भूमिका रही है। भारतीय मूल के लोग यहां जो उपलब्धि हासिल करते हैं, उस पर भारत के लोग हमेशा गौरवान्वित होते हैं।
दरअसल,गलवान संघर्ष के बाद से ही दुश्मन बैकफुट पर है,जहां दुश्मन को इस संघर्ष ने याद करा दिया था कि यह भारत अब 62 का नहीं है। चूंकि जबसे केंद्र में NDA की सरकार आई है, बड़ी तेजी से भारत सरकार ने रक्षा क्षेत्र में लक्ष्य से बढ़कर काम किया,यहीं नहीं इस दौरान युद्धपोत, घातक सबमरीन भी तैयार किये गये और तो और रूस से
घातक मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 भी समय से आयात करा लिया गया, यानि देखा जाये तो भारत इस समय पूरी तैयारी के साथ-साथ फुल अलर्ट पर है, ऐसे में यदि दुश्मन जरा सी भी कोई हरकत करता है तो दुश्मन को इसका घातक परिणाम भुगतने होंगे।