एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अब रूसी इलाकों में यूक्रेन की तरफ से किये जा रहे मिलीट्री आॅपरेशन से खिसियायें रूस ने अमेरिका सहित नाटों देशों को दी अब तक की कड़ी चेतावनी,सख्त लहजें में कहा कि चेतावनी को गंभीरता से लिया जाये वर्ना परिणाम भुगतने के लिए रहे तैयार – सतीश उपाध्याय/अमरनाथ यादव


सांकेतिक तस्वीर।

मॉस्को। दो महिनें से उपर हो चुके यूक्रेन युध्द में आशानुसार सफलता न मिलने से और अब यूक्रेन की तरफ से रुसी इलाकों में फौजी आॅपरेशन से खिसियायें रूस ने अब अमेरिका समेत पूरे पश्चिमी देशों को साफ चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उसकी जमीन पर किसी भी तरह के हमले पर एक सख्त सैन्य प्रतिक्रिया के तहत परमाणु हमले को अंजाम दिया जायेगा। दरअसल,रूस ने आरोप लगाया कि अमेरिका और उसके दूसरे यूरोपीय साथी यूक्रेन को खुले तौर पर उकसा रहे हैं। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण जंग दो महिने से उपर हो चला है,ऐसे में रूसी फौज अभी टास्क से दूर है,इसकी बड़ी वजह यह है कि नाटों यूक्रेन को लगातार सभी तरह के सैन्य आपूर्ति कर रहे हैं।

बताते चले कि यूक्रेन पर आक्रमण करने के दो महीने बाद रूस ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि हाल के दिनों में यूक्रेनी फौज सीमा पार कर रूसी क्षेत्र में हमलों को अंजाम दे रहे हैं। यूक्रेन की इस हरकत से खिसियायें रूस ने नाटों को अब साफ चेतावनी दी है कि इस तरह के हमलों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हालांकि,यूक्रेन ने अभी तक खुलकर रूसी जमीन पर मिलीट्री आॅपरेशन किये जाने की जिम्मेदारी नहीं ली है,लेकिन कीव की तरफ से यह जरूर साफ किया गया है कि ये घटनाएं रूसी कार्रवाई का परिणाम है।

सांकेतिक तस्वीर।

मिली जानकारी के अनुसार रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि पश्चिम में, वे खुले तौर पर कीव से रूस पर हमला करने का आह्वान कर रहे हैं, जिसमें नाटों देशों से प्राप्त हथियारों का इस्तेमाल भी शामिल है। मैं आपको हमारे धैर्य की और परीक्षा लेने की सलाह नहीं देती हूं। वहीं इसी कड़ी में रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी बीते मंगलवार को कहा कि अगर इस तरह के हमले जारी रहे तो मास्को यूक्रेन में निर्णय लेने वाले केंद्रों को निशाना बनाएगा। इसमें वो भी शामिल होंगे,जहां बैठकर पश्चिमी सलाहकार कीव की मदद कर रहे हैं। इस चेतावनी को सीधे-सीधे यूक्रेन में मौजूद नाटों सलाहकारों के लिए खतरा माना जा रहा है।

इस दौरान रूस की तरफ से आगे भी कहा गया कि कीव और पश्चिम की राजधानियों को रूसी रक्षा मंत्रालय के बयान को गंभीरता से लेना चाहिए कि यूक्रेन को रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए उकसाने से निश्चित रूप से रूस की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया होगी। जखारोवा ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को पश्चिम की कठपुतली करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका जेलेंस्की का इस्तेमाल रूस को धमकी देने के लिए कर रहा है।

दरअसल,यूक्रेन जंग अमेरिका ने यूक्रेन की रक्षा के लिए अपने सैनिकों को भेजने से साफ इनकार किया है,लेकिन वह अरबों डॉलर के हथियार जरूर दे रहा है। इसमें टैंक,तोप,घातक मिसाइल सिस्टम,एंटी टैंक वेपन,एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें, ड्रोन जैसे हथियार शामिल हैं। इसी बीच एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह दावा किया गया है कि ने रूस के आक्रमण के बाद से अमेरिका ने अभी तक यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के रूप में लगभग 3.7 बिलियन डॉलर के हथियार दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *