पुतिन (फाईल फोटो)
वॉशिंगटन/कीव/मॉस्को। रुस-यूक्रेन की जंग अब अपने निर्णायक स्थिति आ चुकी है,क्योंकि यह लड़ाई अब 50 दिनों से उपर हो चली है,जो कि रुस के प्रतिष्ठा पर बहुत बड़ी चोट है,ऐसे में अब रूस इस लड़ाई को जीतने के लिए वह सबकुछ करने पर उतारू हो गया है जो अभी तक करने से बच रहा था। इसीलिए रुस पर लगातार नजर रखने वाली अमेरिकी इंटेलीजेंस के चीफ ने साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि यूक्रेन की जंग में रूस के रणनीतिक या कम क्षमता वाले परमाणु बम के इस्तेमाल के खतरे को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हालांकि बर्न्स ने यह भी कहा कि सीआईए को अभी रूसी परमाणु हमले के खतरे को लेकर बहुत ज्यादा व्यवहारिक साक्ष्य नहीं मिला है।
इसी कड़ी में CIA चीफ ने आगे भी कहा कि इन कारणों से हम रणनीतिक परमाणु हथियारों और कम क्षमता के परमाणु बमों के इस्तेमाल के खतरे को हल्के में नहीं ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि रूस भले ही अपने परमाणु हथियारों को अलर्ट पर रखने का दावा कर रहा है लेकिन हमने ऐसे बहुत ज्यादा व्यवहारिक साक्ष्य नहीं मिले हैं जिसमें परमाणु हथियारों की तैनाती या सैन्य हलचल नहीं देखी है जो इस चिंता को मजबूत करे।
वहीं,विशेषज्ञों के मुताबिक रणनीतिक या कम क्षमता के परमाणु हथियार उन्हें कहा जाता है जो युद्धक्षेत्र में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किए जाते हैं। कई विशेषज्ञों का कहना है कि रूस के पास ऐसे करीब 2 हजार परमाणु बम हैं जिन्हें एयरफोर्स, नेवी और जमीनी सेना की मदद से शत्रु के खिलाफ दागा जा सकता है। रूस दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति है और उसके पास करीब 6 हजार परमाणु बम हैं। इसमें जार बॉम्बा भी शामिल है जो दुनिया का सबसे शक्तिशाली एटम बम है।
दरअसल, यह युध्द 50 दिनों से अधिक हो चला है और रूसी फौज अभी तक टास्क को पूरा करने में सफल नहीं हो सकी है,जिस वजह से रुसी राष्ट्रपति का गुस्सा सातवें आसमान पर है,इसीलिए कई दिन पहले पुतिन ने रूसी सेना के कई कमांडरों की छुट्टी कर दी,तथा कई बार रणनीतियां भी बदली,यहां तक कि रुसी खुफिया ऐजेंसी के करीब 150 जासूसों को ऐजेंसी से बाहर कर दिया,यही नहीं खुफिया ऐजेंसी के कुछ अधिकारियों को भी जेल में बंद कर दिया। अब इन सबके बावजूद रूसी सेना यूक्रेन में आगे नहीं बढ़ पा रही हैं जिससे दुनिया की ऐजेंसियों को अब महसूस होने लगा कि पुतिन कभी भी परमाणु हमले का आदेश दे सकते हैं, चूंकि इधर कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई है जिनमे साफ दिखाई दे रहा है कि पुतिन के साथ जो उनके स्टाफ चल रहे हैं उनके पास परमाणु हमला करने का एक स्पेशल बैग है, अब इस बैग को लेकर सार्वजनिक रूप से दिखाना साबित करने के लिए काफी है कि परमाणु हमला करने में अब देर नहीं है।
उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी युध्द के 50 दिन पूरे हो जाने पर अपने एक संबोधन के जरिये पुतिन को चिढ़ाते नजर आ रहे हैं,इसीलिए हालात अब सीधे-सीधे परमाणु हमलें की तरफ इशारा कर रहे हैं।