एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

आज नई दिल्ली में एक तरफ देश के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के शव लाये जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी दिखें अपने शादी में मशगूल,घटना से पूरा देश है आहत, दुनिया भी दिखी भारत के साथ,सोनिया गांधी ने भी रद्द की अपने जन्मदिन के कार्यक्रम को – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)


CDS जनरल स्व.विपिन रावत (फाईल फोटो)

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुननूर हैलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले CDS जनरल विपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत हो जाने से पूरा देश शोक संतृप्त है साथ ही पूरी दुनिया भी स्तब्ध है, इसके अलावा देश का दुश्मन कहा जाने वाला पाकिस्तान भी इस घटना से आहत दिख रहा है यहां तक पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और संवेदना भी जताई,वहीं आज गुरुवार को दिल्ली में हादसे में मारे गए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के शवों को दर्शनार्थ रखा जा रहा है तो वहीं बिहार राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नई दिल्ली में अपनी शादी में मशगूल दिखें है। काश जैसे सोनिया गांधी ने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम को रद्द कर दी,कुछ ऐसा ही तेजस्वी भी कर पाते तो हादसे में मारे गए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के प्रति उनकी निष्ठा प्रतीत होती,अफसोस तेजस्वी जी कुछ ऐसा नहीं कर सकें जो कि बेहद दुखद है।

बताते चले कि बिहार राज्य सरकार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जो कि एक संवैधानिक पद पर है,ऐसे में आज गुरूवार को नई दिल्ली में एक तरफ हादसे में मारे गए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के शव लाये जा रहे हैं, जहां कि पालम एअरपोर्ट पर देश के प्रधानमंत्री,रक्षामंत्री समेत अन्य बड़ी हस्तियां खुद इन शवों को रिसीव करने पहुंच रहे हैं और उसी नई दिल्ली में एक नेता प्रतिपक्ष अपने शादी में मशगूल है, बेहद दुखद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *