एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

आतंकी संगठन ISIS ने अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की रची घातक साजिश, अमेरिकी ऐजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, पुलिस हुई सतर्क – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर

वॉशिंगटन। अमेरिकी खुफिया ऐजेंसियों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ग्लोबल आतंकी संगठन ISIS अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। खुफिया इनपुट जारी होने के बाद अमेरिका में पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अमेरिका की कानून प्रवर्तक एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि यह अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूह नॉर्थ वर्जीनिया राज्य में किसी भी मॉल या शॉपिंग सेंटर पर हमला कर सकता है।

सांकेतिक तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,आतंकी संगठन ISIS के संभावित हमलें के मद्देनजर अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। वॉशिंगटन डीसी से 30 किलोमीटर दूर स्थित फेयर ओक्स मॉल के आसपास के क्षेत्र में पुलिस की बख्तरबंद गाड़ियां गश्त करते हुए नजर आ रही है।

सांकेतिक तस्वीर

इस इंटल इनपुट के सामने आने के बाद अमेरिकी पुलिस सतर्क हो गई है और इसी कड़ी में सड़कों,ट्रांजिट हब,शॉपिंग प्लाज़ा और शॉपिंग मॉल की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। इसके अलावा पूरे काउंटी में पुलिस की कई टीमें 24 घंटे गश्त कर रही हैं।


सांकेतिक तस्वीर

एक अन्य जानकारी के अनुसार पुलिस चीफ ने कहा कि पुलिस की यह उपस्थिति हैलोवीन वीक से खत्म होने के बाद भी हर भीड़ भाड़ वाले जगह पर होगी। वर्जीनिया में गवर्नर का चुनाव भी हो रहा है। ऐसे में पुलिस की उपस्थिति को वहां भी बनाए रखना बहुत जरूरी है। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार टेरी मैकऑलिफ का रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ग्लेन यंगकिन से मुकाबला हो रहा है। यहां अगले हफ्ते मतदान होना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *