हेड लाइन्स

इजरायल की सीमा प्रबंधन और अन्य रक्षा सहयोग के चर्चा के लिए इजरायल के दौरे पर इंडियन आर्मी-चीफ – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


इजरायल के सैनिक (फाईल फोटो)

तेल अवीव। भारत के आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे इस समय इजरायल के दौरे पर है,और मंगलवार को वह इजरायल की उत्तरी सीमा का दौरा किया। इस दौरान नरवणे ने इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा सीमा प्रबंधन की जानकारी लिए, बताते चले कि इस्राइल के साथ भारत के रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से भारत के चीफ आफ आर्मी स्टाफ जनरल नरवणे रविवार को इजरायल पहुंचे है।

आर्मी-चीफ M.M. नरवणे (फाईल फोटो)

जनरल नरवणे के इस दौरें की जानकारी भारतीय सेना ने ट्वीट के माध्यम से रिपोर्ट किया गया है और इस दौरे के बारे में सेना के हवाले से कहा गया है कि, यात्रा के दौरान जनरल नरवणे इजरायल के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले सोमवार को जनरल नरवणे को इजरायल में गार्ड आफ आनर दिया गया। उन्होंने इजरायली सेना के थल सेना प्रमुख मेजर जनरल तामीर यादाई के साथ सैन्य सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान जनरल नरवणे ने इजरायली सुरक्षा बलों की विशेष संचालन इकाई का भी दौरा किया।

इस दौरान जनरल नरवणे ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की। इस वार्ता में इजरायल की थल सेना के प्रमुख मेजर जनरल तमीर यादाई भी मौजूद रहें।

गौरतलब है कि इसी साल अक्टूबर में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल की यात्रा की थी। इसके बाद ग्लासगो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इजरायली समकक्ष नाफ्ताली बेनेट से भी वार्ता हुई थी। इस दौरान जयशंकर और उनके इजरायली समकक्ष यायर लापिड ने संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ एक बैठक में भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *