
हमास के आतंकी (फाईल फोटो)
लंदन। इजरायल के जानी दुश्मन फिलिस्तीन का आतंकी संगठन “हमास” को ब्रिटेन ने शुक्रवार को फलस्तीनी समूह हमास को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने हमास पर प्रतिबंधों की घोषणा की है। इस दौरान गृहमंत्री ने साफ करते हुए कहा कि हमास के पास खतरनाक और अडवांस हथियारों के साथ-साथ आतंकवादी प्रशिक्षण फैसिलिटी तक पहुंच सहित महत्वपूर्ण आतंकवादी क्षमता है। इसलिए आज मैंने हमास को पूरी तरह से प्रतिबंधित संगठन करार दिया है।
बताते चले कि इजरायल के अलावा अमेरिका और यूरोपीय संघ पहले ही हमास को आतंकवादी संगठन करार दे चुके हैं।
ब्रिटेन द्वारा प्रतिबंधित किये जाने के बाद अब हमास के लिए समर्थन व्यक्त करना,झंडा फहराना और इस संगठन के लिए बैठकों की व्यवस्था करना ब्रिटेन के कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कानून की मंजूरी के लिए अगले हफ्ते ब्रिटिश संसद में प्रस्ताव पेश किया जायेगा।
![]()
आतंकी संगठन हमास के आतंकी (फाईल फोटो)
उल्लेखनीय है कि आतंकी संगठन हमास फिलस्तीन में काम करने वाला एक हथियारबंद इस्लामिक चरमपंथी संगठन है। इजरायल में कई हमले करने और हजारों लोगों को मौत के घाट उतारने का आरोप इस आतंकी संगठन पर है। आज भी इजरायल में होने वाले हर एक हमले के पीछे इसी संगठन का हाथ होता है। हमास शुरू से ही इजरायल के अस्तित्व का विरोध करता रहा है। यह आतंकी संगठन पूरे फिलिस्तीनी क्षेत्र में इस्लामी राष्ट्र की स्थापना करना चाहता है।
बताते चले कि आतंकी संगठन हमास का गठन 1987 के जन आंदोलन के दौरान शेख अहमद यासिन ने किया था। इसका प्रमुख उद्देश्य इजरायली कब्जे से फलस्तीनी क्षेत्र को आजाद कराके इस्लामी देश की स्थापना करना है। हमास के मुख्य रूप से दो धड़े हैं, पहला- राजनीतिक और दूसरा सशस्त्र गुट।
