एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

इजरायल ने किया साफ, सऊदी के साथ दोस्ती तो मंजूर लेकिन आयरन डोम पर कोई समझौता नहीं – राजेंद्र दूबे (स्पेशल एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

तेलअवीव। हाल ही में इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से दोस्ती के मिशन पर थे। इस मिशन का एकमात्र लक्ष्य था दोनों देशों के बीच दोस्ती कायम करना, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई समझौते भी हुए,जहां दोनों देशों ने इसे ऐतिहासिक बताया। लेकिन यहां एक पेंच फंस रहा है,मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार UAE इजरायल की एरियल डिफेंस सिस्टम खरीदने का इच्छुक था, लेकिन इजरायल इस पर अभी तैयार नहीं है।

बताया जा रहा है कि UAE के साथ ही सऊदी अरब भी ईरानी खतरे को देखते हुए खुद को सुरक्षित रखने के लिए इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की इच्छा जताई है। और अब अब्राहम समझौते पर साइन करने के बाद से UAE ने आयरम डोम आदि को लेकर इजरायल पर दबाव बना रह है। लेकिन इजरायल ने कई कारणों से साफ इनकार कर दिया है।
जानकारों का पहले से ही मानना था कि इजरायल और यूएइ जब भी नजदीक होंगे तो इस तरह की चीजें सामने आयेंगी, और हुआ भी वही। एक बात तो तय है कि पूरे मिडिल ईस्ट में इजरायल आने वाले काफी सालों तक अपने बहुमूल्य हथियार या अन्य कोई भी सैन्य उपकरण देने से बचता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *