Uncategorized

इथियोपिया में संयुक्त राष्ट्र के नौ कर्मचारियों को लिया गया हिरासत में, इन लोगों को सरकार ने सितंबर माह के अंत तक देश छोड़ने का दिया था आदेश – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)

वाशिंगटन। इथियोपिया में संयुक्त राष्ट्र नौ सदस्यों और उनके आश्रितों को गिरफ्तार कर लिया गया है,इस घटना की जानकारी खुद यूएन ने दी है। संयुक्त राष्ट्र ने इथियोपिया के विदेश मंत्रालय से हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करने के लिए कहा है।

बताते चले कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने गिरफ्तार किये गए कर्मचारियों से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि बीते एक साल से उत्तरी तिग्रेयान क्षेत्र की सेनाओं से जूझ रही इथियोपिया की सरकार ने सितंबर के अंत में अपने आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सात वरिष्ठ अधिकारियों को देश से निष्कासित करने का आदेश दिया था।

उल्लेखनीय है कि इथियोपिया में सरकार और सेना के बीच जारी संघर्ष के दौरान सरकार ने हिदायत दे रखी थी कि बाहरी लोग देश के अंदरुनी मामलों में दखल न दे, इस चेतावनी के बाद सरकार को लगा कि संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी चेतावनी के बाद भी हस्तक्षेप कर रहे हैं तो आदेश दिया गया कि सितंबर माह के अंत तक ये सभी कर्मचारी देश छोड़ दे, इसके बावजूद भी आदेश पर अमल नही किया गया, फलस्वरूप सरकार के आदेश पर ये सभी हिरासत में ले लिए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *