CDS जनरल स्व.विपिन रावत (फाईल फोटो)
नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ दो सरप्राइज अटैक के दौरान रहें आॅपरेशन इंचार्ज और देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में उनकी,पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अफसरों और सहयोगियों के साथ मौत हो गई। हादसे में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की ही जान बची है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जहां हादसे में मारे गए सैन्य अधिकारियों का शुक्रवार को नई दिल्ली में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
बताते चले कि देश की सेना के इतिहास में ऐसी उच्चस्तरीय दुर्घटना लगभग 58 साल बाद देखने को मिला है। तमिलनाडु के कुन्नूर की घटना से पहले 22 नवंबर, 1963 को पुंछ के पास भारतीय वायु सेना का हेलिकॉप्टर ऐसे ही दुर्घटना का शिकार हो गया था। जहां इस हादसे में सेना के कई बड़े अधिकारियों की जान चली गई थी। जिन अधिकारियों की मौत हुई थी उसमें लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह, एयर वाइस मार्शल ईडब्ल्यू पिंटो, मेजर जनरल केएनडी नानावटी, ब्रिगेडियर एसआर ओबेरॉय और फ्लाइट लेफ्टिनेंट एसएस सोढी शामिल थे।
इसी तरह से फरवरी 1952 की डेवोन विमान क्रैश की याद ताजा हो जाती है,उस दुर्घटना में बाल-बाल बचने वाले लेफ्टिनेंट जनरल एसएम श्रीनागेश और मेजर जनरल केएस थिमय्या, दोनों आगे चलकर सेना प्रमुख बने, सौभाग्य से उस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। मेजर जनरल एसपीपी थोराट जो बाद में पूर्वी सेना कमांडर बने, मेजर जनरल सरदानंद सिंह, मेजर जनरल मोहिंदर सिंह चोपड़ा और ब्रिगेडियर अजायब सिंह भी डेवोन विमान में सवार थे।
वहीं मई 1993 में भूटान में एक एमआई-8 हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसमें सेना के आठ सीनियर अधिकारी शामिल थे। जिसमें तत्कालीन पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जमील महमूद भी शामिल थे। इसके अलावा अक्टूबर 2019 में पुंछ सेक्टर में ध्रुव एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर की दुर्घटना में उत्तीर सेना के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और आठ अन्य घायल हो गए थे।
लेकिन एक बात तो साफ है कि यह ताजा हादसा जिसमें कि देश के CDS समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई,भारतीय सेना के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा और भयानक हादसा है,यह हादसा भारत ही नहीं पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। इस दुर्घटना की रिपोर्ट सामने आने के बाद दुनिया के तमाम मित्र देशों के साथ-साथ,दुश्मन देश भी भारत के साथ संवेदना और सहानुभूति के साथ पेश आये।
जनरल रावत का जाना देश के लिए निश्चित रूप से बड़ी क्षति है। सीक्रेट ऑपरेशन न्यूज पोर्टल समूह हादसे में मारे गए सभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। तथा शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति भी प्रकट करता है।
जय हिंद, जय भारत!