भारतीय नौसेना का युध्दपोत (फाईल फोटो)
गांधीनगर। गुजरात से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट आ रही है कि गुजरात में द्वारका के समुद्री इलाके में भारतीय मछुआरों को टारगेट करते हुए पाकिस्तानी नौसेना के मरीन ने फायरिंग कर दिया,गोली लगने से श्रीधर नामक भारतीय मछुआरें की तुरंत मौत हो गई वहीं एक अन्य मछुआरा घायल हो गया है। जहां उसे फौरन अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात की है। और पाकिस्तानी मरीन ने अपने इस हरकत को उस समय अंजाम दिया है जब भारतीय मछुआरें अपनी नाव को भारत की सीमा में वापस लौट चुके थे। फिलहाल घटना की जानकारी भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है जहां पर घटना के संबंध आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रभाव से जारी कर दी गई है।
भारतीय नौसैनिक एक परेड के दौरान(फाईल फोटो)
बताते चले कि पाकिस्तानी नौसेना की पेट्रोल पार्टी या मरीन अक्सर इसी ताक में रहते हैं कि जब भारतीय नावें रात बिरात अकेली टहलती नजर आ जाती है ये लोग या तो हमला कर देंगें या तो भारतीय सीमा में घुसकर अपहरण करके इन भारतीय मछुआरों को उठा ले जाते हैं,और पाकिस्तान ले जाकर सीमा उलंघन अथवा जासूसी के आरोपों का चार्ज लगाकर जेलों में बंद कर देते हैं।
जबकि भारतीय नौसेना भी पेट्रोल करती रहती है फिर भी मौका मिलते ही पाक नौसेना अपने इस हरकत को अंजाम दे जाती है।