
भारतीय युध्दपोत (फाईल फोटो)
गांधीनगर। बीती शनिवार की रात को गुजरात के समुद्री इलाके में भारतीय मछुआरों पर गोली चलाने वाले पाकिस्तानी नौसैनिकों के खिलाफ गुजरात पुलिस ने संबंधित IPC धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है,बताते चले कि इस गोलीबारी में महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत हो गई थी तो वहीं एक अन्य घायल हो गया था। जिसके बाद अब गुजरात पुलिस ने इस घटना के संबंध में पाकिस्तान मैरिटाइम सिक्योरिटी ऐजेंसी के 10 जवानों के खिलाफ हत्या व हत्या की कोशिश से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि यह एफआईआर रविवार रात गुजरात के पोरबंदर जिले के नवी बंदर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। FIR के मुताबिक,दो अलग नाव पर सवार दस अज्ञात पाकिस्तानी नौसैनिकों भारतीय मछुआरों की नाव पर गोलीबारी करने के आरोपी हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार शाम 4 बजे यह घटना घटी है,जिसमें महाराष्ट्र के पालघर के रहने वाले 32 वर्षीय भारतीय मछुआरे श्रीधर रमेश की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, दिलीप सोलंकी नाम का एक अन्य मछुआरा घायल हो गया है। दीव के रहने वाले दिलीप सोलंकी का फिलहाल गुजरात के द्वारका जिले के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मछुआरों की नाव पर सात लोग सवार थे।
इससे पहले भारत की तरफ से यह स्पष्ट किया गया था कि अब कूटनीतिक स्तर पर इसे पाकिस्तान के सामने उठाया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और इस बारे में आने वाले समय में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराया जायेगा।
