एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

घाटी में आतंकियों के खिलाफ जारी आॅपरेशन के बीच बड़ी खबर, 13 दिनों से जंगलों में जारी आॅपरेशन के दौरान आतंकी ठिकानों की पहचान कराने साथ में लाये गए आतंकी को भी लगी गोली, दो पुलिसकर्मी और 1 सेना का जवान भी हुआ घायल – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर

श्रीनगर। घाटी से आतंकवाद के खिलाफ जारी आॅपरेशन के बीच बड़ी खबर आ रही है,सूत्रो द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर के पुंछ जिलें के भट्टा दुरियन के जंगलों में पिछले 13 दिनों से भारतीय फौज और आतंकियों के बीच एंकाउटर जारी है,बताया जा रहा है कि सेना ने जिया मुस्तफा को इलाके में आतंकी ठिकानों की पहचान करने के लिए लाए थे,तभी आतंकियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दिये,जिसमें 2 पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल हुए हैं।


सांकेतिक तस्वीर

बताते चले कि सेना ने ज्वाइंट फोर्स की टीम के साथ कश्मीर जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को पुंछ के भट्टा दुरियन के जंगलों में आतंकियों के ठिकानों की पहचान कराने के लिए साथ में लेकर आए थे,लेकिन ज्वाइंट फोर्स की टीम के लोकेशन पर पहुंचते हीं वहां पहले से ही मौजूद आतंकियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी,इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी और एक सेना का जवान भी घायल हो गया।
इस गोलाबारी में जिया मुस्तफा को भी गोली लग गयी,घायल पुलिसकर्मीयों को और घायल सेना के जवान को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया लेकिन आन लोकेशन हैवी फायरिंग के चलते जिया मुस्तफा को अभी तक निकाला नहीं जा सका है।

फाईल फोटो


फाईल फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिया मुस्तफा एक पाकिस्तानी खूंखार आतंकी है,और वह जम्मू कश्मीर की जेल में रहकर पुंछ और राजौरी में छिपे आतंकी ग्रुप्स के साथ लगातार संपर्क में था,मुस्तफा जेल से ही भारतीय सुरक्षाबलों की तमाम गतिविधियों के बारे में आतंकी संगठनों लगातार जानकारी दे था। बताया जा रहा है कि मुस्तफा पाकिस्तान अधिकृत पीओके के रावलकोट का रहने वाला है,और वह जम्मू की भलवाल सेंट्रल जेल से फोन के जरिए आतंकियों के संपर्क में था।

फाईल फोटो

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों ने मुस्तफा की संदिग्ध भूमिका के चलते उसे 10 दिन की रिमांड पर मेंढर से पुंछ लाए थे। पुंछ में 13 दिन से चल रहे एनकाउंटर में भूमिका को लेकर मुस्तफा से पूछताछ चल रही थी, मुस्तफा 15 साल पहले एलओसी क्राश करके भारत में दाखिल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *