
फाईल फोटो।
श्रीनगर। घाटी में आतंकियों द्वारा एक बार फिर कश्मीरी पंडितों के उपर हमला करने की रिपोर्ट सामने आई है, जहां जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में सोमवार को आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडितो के दुकानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई,इस दौरान फायरिंग की चपेट में आने से एक कश्मीरी पंडित दुकानदार घायल हो गया। पीड़ित पंडित की पहचान शोपियां के चोटीगाम गांव में रहने वाले बाल कृष्णन के तौर पर हुई है। बाल कृष्णन को हाथ और पैर में चोट आई है जिन्हें श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया,फिलहाल,पीड़ित की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। बता दें कि सोमवार को ही हुई दूसरी आतंकी घटना में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था जबकि दूसरा जवान बुरी तरह घायल हो गया। ये घटना श्रीनगर के लाल चौक स्थित मैसूमा इलाके में हुई थी,जहां दोनों घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया।
