सांकेतिक तस्वीर
बीजिंग। दुनिया की शांति के लिए बड़े खतरें के तौर पर उभर रहे चीन की एक और नई चाल की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सशस्त्र बलों के तेजी से आधुनिकीकरण और भविष्य के युद्ध जीतने के लिए नई भर्ती को जरूरी बताया है। वहीं यह भी सामने आया है कि चीनी सेना ने जिनफिंग के निर्देश को तुरंत कापी दैट करते हुए तीन लाख नये सैनिकों की भर्ती का ऐलान भी कर दिया है।
बताते चले कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार से रविवार तक चले चीनी सेना के सैन्य प्रतिभा संबंधी एक सम्मेलन के दौरान कहा कि भविष्य की लड़ाईयों को जीतने के लिए चीन को और नई प्रतिभाओं की जरुरत है। साथ ही सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण भी जरूरी है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि 209 बिलियन अमेरीकी डालर के वार्षिक सैन्य बजट के साथ चीनी सेना तेजी से आधुनिकीकरण कर रही है और संगठनात्मक सुधार भी कर रही है। इसके अलावा हाइपरसोनिक हथियारों सहित नई हथियार प्रणालियों को अपने खेमे में जोड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि ये वहीं जिनफिंग है जो कि 2012 में सत्ता में आने के बाद चीनी सेना में बड़े पैमाने पर सुधार करते हुए सेना की संख्या को 23 लाख से घटाकर 20 लाख सैनिक कर दिये थे यानि 3 लाख सैन्य कर्मियों को गैर-लड़ाकू इकाइयों से हटा दिया गया था।
और आज इन्हें जरूरत समझ में आ रही है तो ये फिर से नयी भर्ती करने जा रहे हैं।