एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

चीन ने पाकिस्तान को दिया आज के समय का बड़ा युध्दपोत, दुश्मन खेमें में उत्साह का है माहौल, भारतीय ऐजेंसियां भी दुश्मन की प्रत्येक गतिविधियों पर रख रही है पैनी नजर – चंद्रकांत मिश्र/विजयशंकर दूबे


भारत के युध्दपोत (फाईल फोटो)

नई दिल्ली। रिपोर्ट है कि चीन ने पाकिस्तान को एक विध्वंसक युद्धपोत दिया है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने यह रिपोर्ट पब्लिक करते हुए लिखा है कि चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा डिजाइन किए गए वॉरशिप को पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा गया है। CSSC की तरफ से कहा गया है कि यह वॉरशिप चीन द्वारा अब तक निर्यात किये गये सबसे बड़ा और सबसे एडवांस वॉरशिप है।


चीनी युध्दपोत (फाईल फोटो)

विशेषज्ञों का कहना है कि इस वारशिप से पाकिस्तान की नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी नौसेना ने इस चीनी युद्धपोत का नाम पीएनएस तुघरिल रखा है।
उधर पाकिस्तान के तरफ से बयान आया है कि टाइप 054A/P वॉरशिप किसी भी हालात में युद्ध अभियानों को अंजाम दे सकता है। पाकिस्तानी नौसेना ने इस टाइप 054A/P युद्धपोत को पीएनएस तुगरिल का नाम दिया है। पाक नौसेना ने कहा है कि तुगरिल चार तरह के 054 वॉरशिप का पहला भाग है, जिसका निर्माण पाकिस्तानी नौसेना के लिए किया जा रहा है।

एक अन्य रिपोर्ट्स के बताया गया है कि यह युद्धपोत एक्स्टेंसिव सर्विलांस में दक्ष है और इस वॉरशिप का सतह से सतह के साथ ही सतह से हवा और पानी में जबरदस्त मारक क्षमता है। यह कॉम्बैट मैनेजमेंट के साथ सेल्फ डिफेंस क्षमता और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस है। इसकी एक और विशेषता बताई जा रही है कि इसका रडार प्रणाली बेहतर है और यह लंबी दूरी की मिसाइलों की से लैस है।

उल्लेखनीय है कि टाइप 054 वॉरशिप के लिए दोनों देशों ने 2017 में हस्ताक्षर किए थे। इसी के तहत पहला वॉरशिप अगस्त 2020 में तैयार हुआ था, जिसकी अब टेस्टिंग की गई है। चीनी नौसेना ने समुद्र में कम से कम 30 टाइप 054 वॉरशिप तैनात किए हुए हैं।
चीन ने यह युद्धपोत अपने मित्र पाकिस्तान को ऐसे समय में उपलब्ध कराया है जब एशिया में सैन्य तनाव बढ़ा हुआ है जिसमें चीन और पाकिस्तान को केंद्र में रखकर यह तनाव बढ़ा हुआ है,उधर भारत अपने दोनों दुश्मनों की सभी गतिविधियों पर लागातार नजर रखा हुआ है और अपनी सीमाओं पर कड़ी सतर्कता बरत रहा है। लेकिन हालात साफ साफ इशारा कर रहे हैं कि चीन और पाकिस्तान की महत्वकांक्षा देर सबेर तीसरे विश्वयुद्ध की लड़ाई को जरूर जन्म देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *