एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

जापान सागर में पेट्रोलिंग कर रहे अमेरिकी युद्धपोत को रूसी नौसेना ने घेरकर खदेड़ा, रूस ने घटना का विडियो भी जारी किया, अमेरिकी दूतावास को भी किया तलब, अमेरिका ने रूसी दावों को किया खारिज – श्रीराम पांडेय (डिप्टी एडिटर)

मॉस्को। रूसी नौसेना ने जापान सागर में पेट्रोलिंग कर रहे अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को खदेड़ा है। रूस के डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस घटना का वीडियो भी जारी किया है। रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि रूसी नौसेना ने अमेरिका के एक युद्धपोत को रूसी जलक्षेत्र में घुसन से रोक दिया है। बताते चले कि इसी सागर में रूस और चीन की नौसेना ज्वाइंट मिलीट्री वार-ड्रिल भी कर रही हैं।

इसी क्रम में रूसी रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि अमेरिकी युद्धपोत को वापस जाने के लिए कई चेतावनियां भी दी गईं,इसके बावजूद भी अमेरिकी युद्धपोत ने इन चेतावनियों नजरअंदाज किया जिस वजह से रूसी नौसेना ने अपने युद्धपोत को अमेरिकी युद्धपोत के पास ले गया,जहां दोनों युद्धपोतों के बीच मात्र 60 मीटर से भी कम की दूरी रह गई थी।

जारी बयान में आगे यह भी बताया गया कि अमेरिकी युद्धपोत ने बाद में अपना रास्ता बदल लिया और वापस चला गया। इस घटना में रूसी नौसेना की उदलॉय क्लास की एंटी सबमरीन शिप एडमिरल ट्रिब्यूट्स जबकि अमेरिकी नौसेना की अर्ले बर्क-क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस चाफी शामिल थे।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रूस ने कहा कि हमारे युद्धपोत से चेतावनी मिलने के बाद अमेरिकी युद्धपोत ने अपना रास्ता बदलने के बजाए हेलिकॉप्टर को टेकऑफ कराने की तैयारी करने लगा था,जिससे साफ जाहिर था कि रूसी नौसेना की चेतावनी का अमेरिकी युद्धपोत पर कोई असर नहीं है। फिर रूसी जहाज अमेरिकी युद्धपोत को घेरने की नियत से उसके नजदीक पहुंचना शुरू किये तब अमेरिकी जहाज अपना रास्ता बदलकर दूसरी तरफ जाने लगा।

इसी कड़ी में रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार शाम की इस घटना के संबंध में मॉस्को में अमेरिकी दूतावास को तलब किया। रूस ने अमेरिकी दूतावास को बताया कि वह यूएसएस चाफी के चालक दल के कार्यों को गैर-पेशेवर मानता है। रूस ने कहा कि यूएसएस चाफी की कार्रवाइयों ने समुद्र में जहाजों की टक्कर को रोकने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन किया।

वहीं एक अन्य जानकारी के मुताबिक अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने रूस के दावों को खारिज करते हुए बयान दिया कि हमारे दो नौसेना जहाजों के बीच बातचीत के बारे में रूस का बयान आधारहीन है। उन्होंने कहा कि यूएसएस चाफी 15 अक्टूबर, 2021 को जापान के सागर में अंतरराष्ट्रीय जल में नियमित संचालन कर रहा था। इस दौरान रूसी उडालॉय क्लास का डिस्ट्रॉयर लगभग 65 गज के भीतर आया। वह भी जब युद्धपोत से एक हेलिकॉप्टर टेकऑफ की तैयारी कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *