एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका हुई मजबूत, यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के दौरान, यूक्रेन सेना पर हुआ मोर्टार हमला, एक सैनिक मारा गया वहीं दूसरा जूझ रहा जिंदगी और मौत के बीच – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय

प्रतीकात्मक- तस्वीर
यूक्रेन के राष्ट्रपति सैन्य वर्दी में (फाईल फोटो)

कीव/मॉस्को। जिस बात की आशंका जताई जा रही थीं, उसका पहल होते अब दिखाई दे रहा है,तीसरे विश्वयुद्ध का आगाज अब साफ-साफ दिखाई देने लग गया है। क्रीमियाई प्रायद्वीप में रूस समर्थित विद्रोहियों के मोर्टार हमले में यूक्रेन का एक सैनिक मारा गया है,वहीं दूसरा सैनिक गंभीर रूप से घायल है। इस ताजे संघर्ष ने पहले से ही यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव को और भी हवा दे दिया है। जबकि दोनों देशों के बीच जारी तनाव के दौरान पहले ही दोनों देशों की तरफ से एक दूसरे पर परमाणु हमला और तृतीय विश्वयुद्ध को लेकर कई धमकियां और चेतावनियां जारी की जा चुकी है।

बताते चले कि यूक्रेन वर्ष 2014 में रूस की सीमा से लगे दो अलग-अलग क्षेत्रों में रूस समर्थित विद्रोहियों से जूझ रहा है। इस युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था,जबकि रूस कहता रहा है कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से यूक्रेन का हीं हिस्सा है।

शुक्रवार को हुए ताजा संघर्ष में यूक्रेन की सेना की तरफ से बताया जा रहा है कि अलगाववादियों ने ग्रेनेड लांचर और मोर्टार से उसके ठिकानों को निशाना बनाया है। जिसमें यूक्रेन का एक सैनिक मारा गया वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। यहां यह साफ करना आवश्यक है कि अमेरिका और उसके समर्थक पश्चिमी देश रूस पर विद्रोहियों को सैन्य समर्थन देने का आरोप लगाते रहे हैं,जबकि रूस हमेशा से ही इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के दौरान पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन पर हमला होता है तो वह ऐसे प्रतिबंध लगाएगा जैसे उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे। यूरोपीय संघ के नेताओं ने भी बीते गुरुवार को मॉस्को से अपने सैन्य तैनाती को रोकने और फ्रांस और जर्मनी के नेतृत्व में वार्ता पर लौटने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्वी यूक्रेन में जारी संघर्ष के दौरान अब तक 13,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट में यह दावा सामने आया है कि इस हफ्ते की शुरुआत में,यूक्रेन ने डोनबास में अलगाववादियों के खिलाफ तुर्की के TB2 मानव रहित लड़ाकू हवाई वाहनों (UCAV) के साथ हमले किए हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 से ही क्रिमिया को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच कई बार सैन्य झड़पें हो चुकी है, इस दौरान रुस ने क्रिमिया पर कब्जा कर लिया, और अब पूर्वी यूक्रेन सीमा पर अलगाववादियों से यूक्रेन संघर्ष रत है, जिसे लेकर यूक्रेन हमेशा दावा करता रहा है कि इन अलगाववादियों को रूस द्वारा लगातार सैन्य मदद पहुंचाई जा रही है, जबकि रूस इन आरोपों का हमेशा से खंडन करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *