एडमिरल आर हरि कुमार
नई दिल्ली। देश के नौसेना के नये एडमिरल आर हरि कुमार ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया। आर हरि कुमार ने एडमिरल कर्मवीर सिंह की जगह ली है। इस दौरान एडमिरल हरि कुमार ने अपनी मां से भी आशीर्वाद लिया। पदभार संभालने के बाद एडमिरल कहा कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे। इसी कड़ी में उन्होंने आगे यह भी कहा कि नौसेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। भारतीय नौसेना का ध्यान हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों और चुनौतियों पर है।
बताते चले कि वर्ष 1983 में हरि कुमार ने भारतीय नौसेना ज्वाईन किये थे। अपने 38 साल के लंबे करियर में भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर, आइएनएस विराट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) के पद सहित सहित आइएनएस कोरा, निशंक और रणवीर युद्धपोतों को भी कमांड किया है।