एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

देश के नौसेना चीफ के लीडरशिप में 12 देशों के नौसेना चीफ के साथ गोवा में होने जा रहा है बड़ा सुरक्षा सम्मेलन, इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे देश के डिफेंस सेक्रेटरी अजय कुमार – चंद्रकांत मिश्र/हेमंत सिंह


भारत के युध्दपोत (फाईल फोटो)

नई दिल्ली। लद्दाख बार्डर पर पहला दौरा देश के चीफ आफ आर्मी स्टाफ नरवणे का फिर तुरंत कुछ हीं दिन बाद भारतीय वायुसेना के चीफ का दौरा फिर नई दिल्ली में चार दिवसीय एक सम्मेलन का आयोजन और अब गोवा में भारतीय नौसेना की तरफ से रविवार से आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय समुद्री सम्मेलन में हिंद महासागर क्षेत्र के 12 देशों के नौसेना प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं और नौसेना के इस कार्यक्रम की जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई। जिसमें नौसेना द्वारा कहा गया है कि गोवा समुद्री सम्मेलन जीएमसी-21 का यह तीसरा संस्करण होगा। यह इस साल मई में हुए गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम -21 के दौरान हुई चर्चा पर आधारित होगा।

भारतीय सबमरीन (फाईल फोटो)

बयान में यह भी बताया गया कि जीएमसी-21 का विषय ‘समुद्री सुरक्षा और उभरते गैर पारंपरिक खतरे : हिंद महासागर क्षेत्र की नौसेनाओं के लिए अग्रसक्रियता का मामला’ होगा। यह विषय समुद्र में रोजाना शांति स्थापित करने की जरूरत को ध्यान में रखकर रखा गया है। इस कार्य क्रम के संबंध में बताया जा रहा है कि जीएमसी-21 में भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह हिंद महासागर क्षेत्र के 12 देशों के नौसेना प्रमुखों या समुद्री बलों के प्रमुखों की मेजबानी करेंगे जिनमें बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मलेशिया, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमा, सिशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं,और इस कार्यक्रम को देश के रक्षा सचिव अजय कुमार और विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला संबोधित करेंगे।

भारत के फाइटेर एअरक्राफ्ट (फाईल फोटो)

गौरतलब है कि लद्दाख बार्डर पर दुश्मन के साथ जारी गतिरोध और हिंदमहासागर में भी दुश्मन के बढ़ते दखल के चलते भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुखों द्वारा क्रमवार तरीके से दिखाये जा रहे लगातार सक्रियता से यही साबित हो रहा है कि देश के दुश्मनों के लिए बेहतर होगा कि वें भारत के खिलाफ अपनी नजर और नियत सही कर लें वरना उनके हित में ठीक नहीं होगा,चूंकि देश के सुरक्षाबल अब हर ढंग से और हर मोरचे पर अपने को तैयार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *