हेड लाइन्स

देश के नौसेना चीफ ने दुश्मन को दिया साफ चेतावनी, नौसेना सभी खतरों से निपटने के लिए है तैयार – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


एडमिरल कर्मबीर सिंह (फाईल फोटो)

नई दिल्ली/पणजी। देश के नौसेना चीफ एडमिरल कर्मबीर सिंह ने दुश्मन को चेतावनी देते हुए कहा, यदि कोई देश समुद्र में गलत कार्य करेगा तो उसे मौजूदा स्थिति बदलने से रोका जाएगा। नौसेना चीफ गोवा मेरीटाइम कान्क्लेव के उद्घाटन सत्र के दौरान बोल रहे थे।

कान्क्लेव में रक्षा सचिव अजय कुमार ने कहा कि हिंद और प्रशांत महासागर क्षेत्र में हो रहा नौसेनाओं का विस्तार सामान्य घटनाक्रम नहीं है। इसकी पृष्ठभूमि में बड़े कारण छिपे हुए हैं। इससे जुड़े खतरों को नकारा नहीं जा सकता।

भारतीय युध्दपोत (फाईल फोटो)

नौसेना चीफ ने आगे भी कहा कि इस समुद्री क्षेत्र में अभूतपूर्व ढंग से बढ़ रही सैन्य मौजूदगी, आतंकवाद, लुटेरों की गतिविधियों और हथियारों की तस्करी से चुनौतियों में बढ़ोतरी हुई है। मछली पकड़ने की अवैध गतिविधियों और नशीले पदार्थो की तस्करी ने इन चुनौतियों को और बढ़ाया है। इलाके में शांति और स्थिरता कायम रखने के लिए भारत की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

कान्क्लेव में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, समुद्र में सैन्य और आतंकी गतिविधियां बढ़ने से समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है,बढ़ती अनिश्चितता के दौर में भारत के लिए वहां की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की जरूरत पैदा हो गई है।

नौसेना की पनडुब्बी (फाईल फोटो)

उल्लेखनीय है कि हिंद महासागर क्षेत्र में आतंकी और दूसरे गैर-पारंपरिक खतरों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना रविवार से तीन दिवसीय गोवा मेरिटाइम कान्क्लेव का आयोजन कर रही है। यह कानक्लेव 9 नवंबर तक चलेगा। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया के 12 देशों के नौसेना प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं।
दक्षिण सागर में दुश्मन के बढ़ते दखल को देखते हुए दुनिया का एक धड़ा भारतीय नौसेना के लीडरशिप में हिंदमहासागर में अक्सर गश्ती कार्यवाही भी जारी रखें हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *