सांकेतिक तस्वीर।
कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण लड़ाई अब खतरनाक मोड़ पर आ गई है,जहां इस दौरान कई बार रूस की तरफ से एटमी हमले की धमकी दी जाती रही,लेकिन अब यह धमकी अमल में आनी शुरू हो गई है,जहां इसी घटनाक्रम में अब रूसी न्यूक्लियर पनडुब्बियां समुंदर में उतर चुकी है,इसके बाद से हीं परमाणु हमले का डर भी बढ़ गया है।
बताते चले कि अमेरिका और नाटों देशों को बार-बार चेतावनी देने के बाद भी ये सभी देश यूक्रेन को सभी तरह के सैन्य हथियारों,अन्य संसाधनों की आपूर्ति लगातार जारी रखने के साथ-साथ रूस के उपर आये दिन तरह-तरह के प्रतिबंधों की बारिश कर रहे हैं,जहां इस दौरान अब रूस की तरफ से उत्तर अटलांटिक महासागर में घातक परमाणु पनडुब्बियों को रवाना कर दिया गया है,बता दें कि उत्तर अटलांटिक महासागर के आस-पास यूरोप के कई देश मौजूद हैं।
वहीं कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को अंजाम भुगतने की धमकी देने के एक दिन बाद परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक में भेज दिया है,बता दें कि पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण के कुछ समय बाद ही अपने न्यूक्लियर फोर्सेज को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया था, जहां अब उत्तरी अटलांटिक महासागर में रुसी परमाणु सबमरीन उतर चुकी हैं,उधर,जैसे हीं रूसी परमाणु पनडुब्बीयों के उत्तरी अटलांटिक महासागर में उतरने की रिपोर्ट सामने आई तो अमेरिका समेत सभी नाटों देशों में हड़कंप सा मच गया,जिसके बाद ही अमेरिका और नाटों देशों की ऐजेंसियां इन रुसी पनडुब्बीयों पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है।