
इमरान खान अपनी पत्नी के साथ (फाईल फोटो)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए पाकिस्तान के सभी न्यूज चैनलों को रात 9 बजे के समाचार बुलेटिन से पहले देश का आधिकारिक नक्शे को दिखाना अनिवार्य कर दिया है। इस नक्शे में गुजरात के जूनागढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है।
बताते चले कि पाकिस्तान की इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी की ओर जारी किए गए आदेश में पाक सरकार का हवाला देते हुए साफ किया गया है कि पाकिस्तान के सभी चैनल कम से कम 2 सेकंड के लिए यह नक्शा अनिवार्य रूप से दिखायेंगें तथा यह आदेश सरकारी और प्राइवेट दोनों चैनलों पर लागू है।

नये नक्शे का पाकिस्तानी आदेश
गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले साल अगस्त में कैबिनेट बैठक में की पहली बार जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए देश के नए राजनीतिक नक्शे को मंजूरी दी थी। इमरान खान ने कहा था कि इस नए नक्शे को पाकिस्तान के सभी राजनीतिक दलों और पाकिस्तानी नागरिकों का समर्थन है।
पाकिस्तान के इस फर्जी नए नक्शे में दावा किया गया है कि भारत के जम्मू और कश्मीर और गुजरात के जूनागढ़ का पूरा इलाका पाकिस्तान का हिस्सा है। इसमें लद्दाख और जम्मू और कश्मीर को अवैध रूप से भारत का कब्जा बताया गया है। और इस नए नक्शे को सभी सरकारी संस्थाओं के लिए आधिकारिक नक्शे के रूप में माने जाने का आदेश है। इसका इस्तेमाल देश के स्कूली पाठ्यक्रम में भी किया जाएगा।
अब एक बात समझ में नहीं आता कि एक तरफ तो पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की आजादी की बात करता है और दूसरी ओर इसे अपना हिस्सा बताता है अब कश्मीर के अलगाववादी संगठन अपना क्या रूख करते हैं यह अभी साफ नही है ? चूंकि घाटी के अलगाववादी संगठन कश्मीर की आजादी मांगते फिरते है और यहां पाकिस्तान इसे अपना हिस्सा बता रहा है।
फिलहाल भारत इस पर क्या रूख अपनाता है यह अभी साफ नही है ?…
