चार्ज शीट

पाक एयरफोर्स द्वारा पंजशीर घाटी में हमला किये जाने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करने की उठी मांग – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)

नई दिल्ली । पंजशीर घाटी में नार्दन एलायंश आर्मी पर तालिबान की मदद में पाक एयरफोर्स द्वारा हमला किये जाने पर पाक के खिलाफ हो कार्रवाई, अमेरिकी सांसद ने कहा- पाकिस्तान की सभी तरह के सभी मदद तत्काल बंद हो
अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्‍तान के खिलाफ कार्रवाई और प्रतिबंध की मांग तेजी से उठ रही है। हाल में पंजशीर में तालिबान के कब्जे के लिए पाकिस्तान के हवाई हमलों को लेकर अमेरिकी सांसद ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंनें आगे कहा कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर पाकिस्तान पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है।
अमेरिकी सांसद की यह प्रतिक्रिया इस जानकारी के बाद आई है कि पाक ने पंजशीर घाटी में तालिबान की मदद के लिए 27 हेलीकाप्टर भेजे और ड्रोन से हमले भी किए थे।
अमेरिकी सांसद एडम किसिंगर ने कहा है कि तालिबान आतंकियों को पाकिस्तान लंबे समय से मदद कर रहा है। इसके प्रमाण अब सीधे तौर पर भी मिलने लगे हैं। सांसद ने कहा है कि ये जानकारी पुष्ट करने के बाद अमेरिका पाकिस्तान की सभी तरह की सहायता पर रोक लगाए। यही नहीं उस पर प्रतिबंध भी लगाए जाएं।
Chief of Pakistani intelligence agency is going to Kabul to train Taliban terrorists

सांसद किसिंगर ने यह बात फाक्स न्यूज पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड के सूत्रों से प्रकाशित एक खबर के बाद कही है। जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने पंजशीर में स्पेशल फोर्स से भरे 27 हेलीकाप्टर और ड्रोन हमले करके तालिबान की पूरी मदद की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के वर्षों का झूठ अब सामने आ गया है। उसने तालिबान को बनाया ही नहीं, बल्कि उसकी पूरी तरह से सुरक्षा भी की है।


नार्दन एलायंश आर्मी चीफ अहमद मसूद ने कहा था कि पाकिस्‍तान खुलकर तालिबान की मदद कर रहा है। मेरे परिवार के सदस्यों और सहयोगी फहीम दश्ती को मारने के लिए पाकिस्‍तान ने तालिबान की मदद की है। दुनिया के सभी मुल्‍क पाकिस्तान की इस कारगुजारी को देख रहे हैं फिर भी चुप हैं। पाकिस्तान पंजशीर में सीधे अफगानों पर हमला कर रहा है जिस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय मूक दर्शक बना बैठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *