एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पुतिन को खाने में जहर देकर हत्या करने की साजिश की खुफिया रिपोर्ट सामने आने पर, रूस में मचा हड़कंप, हटाये गए 1000 स्टाफ – हेमंत सिंह/राकेश पांडेय

मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के 24वें दिन मॉस्को से बेहद हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है,जिसमें रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने पर्सनल स्टाफ के 1000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। उनकी जगह पर अब नए लोगों को भर्ती किया जा रहा है। बताया गया है कि पुतिन को खाने में जहर देकर हत्या का शक है। बता दें कि हाल ही में एक इंटेलीजेंस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही पुतिन काफी सतर्क हो गए हैं।

दरअसल,अभी हाल ही में रूसी टीवी पर बोलते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस में उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा सकता है,आगे भी उन्होंने कहां कि कुछ लोग देशद्रोही है जो उनके खिलाफ हत्या की साजिश रच सकते हैं।

वहीं,इसी कड़ी में रूस के एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह के संपादक क्रेग कोपेटस के हवाले से बताया जा रहा है कि पुतिन को खाने में जहर देकर मारने का शक है। उन्होंने कहा कि रूस में हत्या का सबसे आम तरीका जहर देकर मारना है। वैसे पुतिन के भोजन करने से पहले उसकी जांच की जाती है। हालांकि फिर भी पुतिन ने अपने पर्सनल स्टाफ के 1000 लोगों को पूरी तरह बदल दिया है। नौकरी से हटाने वालों में सुरक्षा गार्ड्स,कुक और निजी सचिव तक भी शामिल हैं।

बताते चले कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ पिछले 23 दिनों से जंग छेड़ रखी है जो कि आज इस जंग का आज 24वां दिन है,इस दौरान रुसी हमले में यूक्रेन के कई शहर भयानक रूप से बर्बाद हो गए हैं,जहां इस दौरान अब तक भारी संख्या में यूक्रेन के आम नागरिकों के साथ-साथ महिलायें व बच्चे भी मारे जा चुके हैं,और काफी संख्या में घायल भी हुए हैं जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल है,तो वहीं इस दौरान करीब 30 लाख नागरिकों ने यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले लिया है। रुस के इन भीषण हमलों के चलते पूरी दुनिया में रूस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है,ऐसे में रूस के आम नागरिकों में भी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गुस्सा है, जिस क्रम में आये दिन रूस में भी भारी विरोध हो रहा है,जहां इसी कड़ी में रूसी खुफिया ऐजेंसियों को रिपोर्ट मिली थी कि कुछ लोग राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ उनकी हत्या की साजिश कर सकते हैं जो कि पुतिन के खाने-पीने में जहर दे सकते हैं,चूंकि रूस में जहर के द्वारा मारना आम बात है,इसीलिए हत्या की साजिश की खुफिया रिपोर्ट सामने आने के बाद पुतिन के लगभग 1000 हजार स्टाफ को तत्काल नौकरी से बाहर कर दिया गया है,जहां अब नए स्टाफ की भर्ती की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *