Uncategorized

बिहार-नेपाल सीमा के रक्सौल से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण, 25 अप्रैल (हि.स.)।बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमा से सटे रक्सौल से एक अमेरिकी नागरिक को आब्रजन (इमिग्रेशन) विभाग ने जांच के दौरान पकड़ा है। उक्त अमेरिकी नागरिक रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत से नेपाल जा रहा था।

गिरफ्तार अमेरिकी युवक की पहचान एटन बेन पिता याकूब बेन अब्राहम, 39,456, वर्जीनिया, अमेरिका के रूप में हुई है। आब्रजन विभाग के अनुसार उक्त अमेरिकी नागरिक नेपाल से भारत मे आने के दौरान अक्टूबर 2024 में रक्सौल इमिग्रेशन में इंट्री के लिए आया था। मगर, रक्सौल इमिग्रेशन ने टूरिस्ट वीजा की निर्धारित 180 दिन की समय सीमा समाप्त देखकर रिफियूजल स्टाम्प लगा कर वापस नेपाल भेज दिया था।

यह अमेरिकी नागरिक अवैध रूप से भारत में 288 दिन रहने के बाद 25 अप्रैल, 2025 को एक बार फिर भारत से नेपाल जाने का प्रयास करता पकड़ा गया है। जिसे आब्रजन विभाग ने हरैया थाना पुलिस सौंप दिया है। हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान के अनुसार पुलिस व सुरक्षा एजेंसी इसकी संदिग्ध गतिविधि की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *