
रूसी युध्दपोतों की फ्लीट (फाईल फोटो)
मॉस्को। अमेरिका व उसके नाटों एलाएंश के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन का गुस्सा इस समय सातवें आसमान पर है। पुतिन ने काला सागर में अमेरिकी युद्धपोत के द्वारा किये जा रहे गश्त पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही उन्होंने रूसी सेना से तटीय सुरक्षा बढ़ाने और हमेशा तैयार रहने का निर्देश भी दिया है। रूसी सीमा के पास अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटों के वार ड्रिल को लेकर भी पुतिन गुस्साये हुए हैं।

अमेरिकी युध्दपोत (फाईल फोटो)
बताते चले कि पुतिन ने रूसी सैन्य अधिकारियों और हथियार निर्माताओं के साथ एक बैठक में कहा कि एक अमेरिकी युद्धपोत काला सागर में गश्त कर रहा है। हम इसे अपनी रक्षा प्रणालियों के दूरबीन या क्रॉसहेयर में देख सकते हैं। यह युद्धपोत अभी अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में गश्त कर रहा है। गौरतलब है कि अमेरिका और ब्रिटेन के कई युद्धपोत अक्सर इस समुद्री इलाके में गश्त करते रहते हैं।

सांकेतिक तस्वीर
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक काला सागर में गश्त कर रहे अमेरिकी युद्धपोत का नाम यूएसएस पोर्टर है। इस युद्धपोत को पिछले हफ्ते के अंत में काला सागर इलाके में गश्त के लिए भेजा गया था। यह युद्धपोत काला सागर में अमेरिकी नौसेना की छठवीं फ्लीट के प्रमुख युद्धपोत यूएसएस माउंट व्हिटनी को ज्वॉइन करेगा। जिसके बाद दोनों युद्धपोत एक साथ इस समुद्री इलाके में गश्त लगाएंगे।

अमेरिकी परमाणु सबमरीन (फाईल फोटो)
अमेरिका के जिस युद्धपोत के गश्त पर पुतिन भढ़के हुए हैं दरअसल उस युद्धपोत का नामांकरण अमेरिकी नौसेना के कमांडर डेविड पोर्टर और उनके बेटे एडमिरल डेविड डिक्शन पोर्टर के नाम पर किया गया है। यह युद्धपोत 20 मार्च 1999 को अमेरिकी नौसेना में कमीशन हुआ था। 154 मीटर लंबे और 1 मीटर चौड़े इस युद्धपोत की टॉप स्पीड 56 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह युद्धपोत 37 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से 8100 किलोमीटर की रेंज में गश्त कर सकता है,और यह अमेरिकी नौसेना के छटें बेड़े में शामिल है।
