
भारतीय तटरक्षकों द्वारा पकड़े गए पाकिस्तानी (फाईल फोटो)
मुंबई/गांधीनगर। भारतीय जल सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश में दुश्मन देश के दस लोगों को भारतीय नौसेना की कोस्ट गार्ड ने रविवार को गुजरात के पोरबंदर के इलाकें में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इंडियन नैवी का तटरक्षक जहाज ‘अंकित’ ने शनिवार रात अरब सागर में अपने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी नाव ‘यासीन’ को पकड़ा है। इस नाव में चालक दल के साथ कुल दस पाकिस्तानी मौजूद थे।
इंडियन नैवी के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी नाव भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। फिलहाल भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तानी चालक दल को पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी नाव भारतीय जल क्षेत्र के अंदर छह से सात मील की दूरी में प्रवेश कर चुकी थी। जैसे ही भारतीय तटरक्षक जहाज को पाकिस्तानी नाव ने देखा वे वापस भागने लगे,इसके पहले कि पाकिस्तानी भागने में सफल हो पाते कि उसके पहले ही वें भारतीय तटरक्षकों के पकड़ में आ गए,जहां इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया, इस दौरान इन सभी से पूछताछ भी की गई है।
