
भारतीय सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर)
श्रीनगर। कश्मीर के कुलगाम में रविवार को भारतीय सेना को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब एक रूटीन सैन्य कार्यवाही के दौरान एक खूंखार आतंकी को बड़ी मात्रा में अवैध असलहें व अन्य घातक बमों के साथ गिरफ्तार किया।
बता दे कि रविवार को भारतीय सेना की 34 आर आर यूनिट ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) के एक आतंकवादी को कश्मीर के कुलगाम से गिरफ्तार किया है। जहां कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस आतंकवादी की पहचान कुलगाम के गडीहामा निवासी यामीन यूसुफ भट के रूप में हुई है।
इस दौरान यामीन के पास से एक पिस्तौल,घातक दो ग्रेनेड और 51 पिस्टल राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इसके बारे में यह भी बताया गया कि यह’हाइब्रिड आतंकवादी’ है जहां उसे दिए गए काम को पूरा करता है और फिर अगले टास्क के इंतजार में सामान्य जीवन जीने लगता है।
सूत्रों द्वारा यह भी बताया गया है कि यह कई महिनों से भारतीय ऐजेंसियों की रडार पर था,जहां इसे रविवार को कुलगाम से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उससे किसी अज्ञात स्थान पर भारतीय ऐजेंसियां पूछताछ कर रही है,इस दौरान यह भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि अब इस पूरे सिंडीकेट को एक्सपोज करने के लिए सेना और कश्मीर पुलिस एक ज्वाईंट आॅपरेशन के प्लान पर भी है। जो कि जल्द ही अमल में लाया जायेगा।
