
सांकेतिक तस्वीर।
इंफाल। मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले में इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) के एक जवान सहित अन्य दो लोगों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया। हालांकि,स्थानिय पुलिस ने साफ किया कि इस हमले में मारा गया दूसरा व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ता है।
बताया जा रहा है कि यह हमला रविवार रात नौ बजे के आसपास वांगोई पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सामुरोउ में हुआ है। जिसमें अबुजाम जॉन (50) और अबुजाम शशिकांता (34) अपने घर के पास थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दिया जहां पर इन दोनों की मौत हो गई। हालांकि,अभी तक हमलावरों की शिनाख़्त नहीं की जा सकी है।
यह भी बताया जा रहा है कि मृतक जॉन भाजपा के सक्रिय सदस्य थे और कृषि मंत्री ओ लुखोई के लिए काम करते थे। वहीं दूसरे मृतक शशिकांता जो कि आईआरबी जवान के बारे में भी कहा जा रहा है कि वह भी भाजपा समर्थक थे और इलाके में पार्टी के लिए काम करते थे।
वही घटना के संबंध में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार सुबह पीड़ितों के परिवारों से मुलकात की तथा यह कहा कि ‘‘यह भाजपा समर्थकों पर हमला था और सरकार दोषियों को गिरफ्तार किए जाने तक शांत नहीं बैठेगी।’’
