एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

युध्द के 27वें दिन यूक्रेन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अब तक रूस के 509 टैंक, 252 आर्टलरी सिस्टम समेत 15,300 रुसी सैनिकों को किया नेस्तनाबूद – हेमंत सिंह/रविशंकर मिश्र


फाईल फोटो, साभार-(सोशल मीडिया)

कीव/मॉस्को। रुस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के कड़ी में आज 27 दिन भी बीत गए लेकिन रूस अभी तक सिर्फ आंशिक सफलता तक हीं सीमित रहा है। इस दौरान रुसी फौज को यूक्रेन के काउंटर अटैक का भीषण दंश भी झेलना पड़ रहा है,हालांकि भारी नुकसान का सामना दोनों ही पक्षों को करना पड़ रहा है। फिर भी वार और पलटवार का दौर जारी है।

बताते चले कि दखार्किव में रूसी हमले से लगभग 1000 इमारतें तबाह हो गई है,जिसमें एक यूक्रेनी अधिकारी के हवाले से बताया जा रहा है कि यहां 500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। तो वहीं यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के हवाले दावा किया गया है कि उसकी सेना ने अभी तक यानि पूरे 27 दिन के जंग में रूस के 509 टैंक,1,556 वाहन और 252 आर्टिलरी सिस्टम तबाह कर दिए हैं। साथ ही 15,300 सौनिकों को मार गिराया है।

उधर,यूक्रेन की हेल्थ केयर फैसिलिटी पर अब तक हुए हमले में 15 लोगों की मौत हुई और 37 लोग घायल हुए हैं। जहां कि WHO ने इसकी जानकारी दी।

तो वहीं इसी दौरान रूस ने जितोमिर और क्रीवी री के रिहायशी इलाकों में भीषण हमला किया है। तो यूक्रेन के पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र के लिसीचांस्क शहर में रूसी गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
इधर,यूक्रेन के पत्रकार संघ ने हैरानी भरा दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने मेलिटोपोल शहर से चार यूक्रेनी मीडियाकर्मियों का अपहरण कर लिया है।
इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियों पर रूस साइबर अटैक कर सकता है।

इसी कड़ी में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पोप फ्रांसिस से बात की और उन्होंने कहा कि वेटिकन रूस के साथ युद्ध को समाप्त करने में मध्यस्थता की भूमिका निभा सकता है।

उधर,रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहरों और गांवों से ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए अब तक 8,057 लोगों को निकाला गया।
यूक्रेन के अफसर का कहना है कि मारियुपोल पर रूस हर 10 मिनट में बमबारी कर रहा है।

इसी दौरान UN का एक और दावा सामने आया है कि रूसी हमले की वजह से अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।

इधर,यूक्रेन की सेना के हवाले कहा जा रहा है कि रूसी सेना कब्जे वाले क्रीमिया से आज़ोव सागर तक पहुंच को रोक रही है।

फिलहाल,पिछले 27 दिनों से यूक्रेन के कई फ्रंट पर रूस और यूक्रेन के बीच भीषण लड़ाई जारी है,जहां दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन फिर भी अभी तक जंग जारी है,अब यह युध्द कहां जाकर रूकेगा ? कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *