रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फाईल फोटो)
नई दिल्ली। दुश्मन को फ्रंट पर नेस्तनाबूद करने के लिए देश की तीनों सेनाओं को अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त करने में देश की सरकार एक कदम भी पीछे नहीं है बल्कि लगातार तीनों सेना को मजबूत किया जा रहा है,अभी बीते रविवार देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विशाखापत्तनम भारतीय नौसेना को सौंपा था और अब नौसेना को चौथी कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वेला की सौगात मिलने जा रही है। बता दें कि देश की नौसेना के चीफ एडमिरल करमबीर सिंह आईएनएस वेला पनडुब्बी को इसी 25 नवंबर को आधिकारिक तौर देश की नौसेना को सौपेंगे।
सबमरीन (फाईल फोटो)
बताते चले कि आईएनएस वेला 75 मीटर लंबी और इसका वजन 1615 टन है। इसमें 35 नाविक और 8 अधिकारी सवार हो सकते हैं और यह समुद्र के नीचे 37 किलोमीटर की गति से चल सकती है। यह पनडुब्बी समुद्र के नीचे एक चक्कर में 1020 किमी की दूरी तय कर सकती है और 50 दिनों तक समुद्र में रह सकती है। INS वेला विरोधी जहाजों पर हमला करने के लिए 18 टॉरपीडो और अन्य घातक मिसाइलों से भी लैस है।
इसको फ्रेंच स्कॉर्पियन क्लास की पनडुब्बियों की तकनीक पर बनाया गया है, जिन्हें दुनिया की सबसे बेहतरीन पनडुब्बियों में से एक माना जाता है।
एक बात तो साफ है कि देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते दिख रहे हैं तभी तो देश की तीनों सेनाएं संबंधित मंत्रालय से संसाधनों के संबंध में जो-जो मांग कर रही है,रक्षा मंत्रालय तत्काल कार्यवाही करने में कोई कोताही नहीं बरत रहा।