एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रुसी सेना पर लगे गंभीर आरोप, यूक्रेन के आम नागरिकों को मारकर दफनाया, सेटेलाईट रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दुनिया में मचा हड़कंप- चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय

कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग का आज 40वां दिन है जहां इस दौरान एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई कि यूक्रेन हीं नहीं पूरी दुनिया हिल गई,जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर घेराबंदी के दौरान यूक्रेन के कई नागरिकों को रूसी फौज ने मार डाला,जहां इन मृतको के शवों को सुनियोजित तरीके से कई महत्वपूर्ण स्थानों पर दफना भी दिया,हालांकि रूस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

बता दें कि कीव से अब तक की सबसे भयानक तस्वीर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक,यहां 410 नागरिकों के शव पाए गए हैं। इन्हें दफनाने के लिए कीव की ही एक चर्च में 45 फीट लंबा गड्ढा खोदा गया है। जहां अमेरिकी कंपनी की ओर से इसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

वहीं यूक्रेन के बूचा में अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार सामने आया है। जिसमें यूक्रेन का दावा है कि रूसी सैनिकों ने यहां 300 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जहां सोमवार को जेंलेंसकी ने घटनास्थल का दौरा किया, हालांकि,रूस की ओर से इसका खंडन किया गया है।

इसी कड़ी में रूसी हमलों में यूक्रेन के आम नागरिकों की हत्या पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, हम यूक्रेन में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और रूस को इसके लिए जवाबदेह ठहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगे कहा कि, हम यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे।

उधर,संयुक्त राष्ट्र संघ के मुताबिक, रूसी हमलों में अब तक 1417 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं 2038 लोग घायल हुए हैं। इन आंकड़ों में मैरियूपोल और इरपिन शहर में हुई मौतें शामिल नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वास्तविक आंकड़ा इससे काफी ज्यादा हो सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *