
युक्रेन के राष्ट्रपति सैनिक वर्दी में (फाईल फोटो)
मॉस्को। रुस और युक्रेन के बीच तनातनी दिन ब दिन बढ़ती हीं जा रही है,हाल में ही यूक्रेन ने पूर्वी हिस्से में सक्रिय रूसी अलगाववादियों पर ड्रोन से हमले किए थे। इन हमलों में रूस समर्थित कई विद्रोही मारे गए थे। जिसके बाद रूसी सेना ने क्रीमिया और यूक्रेन से लगी दूसरी सीमाओं पर अपनी सैन्य तैनाती को बढ़ा दिया है।

रुस के राष्ट्रपति (फाईल फोटो)
बताते चले कि बीते 27 अक्टूबर को ट्विटर पर अपलोड हुए एक वीडियो में रूसी सेना के T-80U टैंक, ईंधन भरने वाले टैंक, सैन्य एम्बुलेंस और BTR आर्मर्ड पर्सलन कैरियर को दिखाया गया है। ये गाड़ियां कुर्स्क शहर के बाहर से यूक्रेनी सीमा की ओर बढ़ती दिख रही हैं। उसी दिन शूट किए गए एक अलग वीडियो में इस्कंदर टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम को दिखाया गया। इसे ब्रांस्क शहर के करीब से सड़क के रास्ते यूक्रेनी सीमा की तरफ जाते देखा गया।

सैन्य अधिकारियों के साथ पुतिन (फाईल फोटो)
एक अन्य क्लिप में दिख रहा है कि वोरोनिश में मास्लोवका रेलवे स्टेशन पर रूसी सैनिकों और हथियारों से भरी ट्रेन जाती दिख रही है। ट्रेन पर लदे हथियारों में 2S19 “Msta-S” हॉवित्जर, BMP एम्फिबियस फाइटिंग व्हीकल और MT-LB मल्टी परपज आर्मर्ड कैरियर शामिल थे।

सैन्य परेड के दौरान रूसी टैंक (फाईल फोटो)
बताया जा रहा है कि युक्रेन सेना ने अलगाववादियों के खिलाफ तुर्की के TB2 मानव रहित लड़ाकू हवाई वाहनों के साथ हमले किए। जनवरी 2015 में भी यूक्रेन और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच भयंकर झड़पें हुई थीं। 12 फरवरी, 2015 को मिन्स्क II नाम के नए युद्धविराम पर सहमति होने से पहले डोनेट्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और डेबाल्टसेव में भीषण संघर्ष हुआ था।

ड्रिल के दौरान रूसी टैंक (फाईल फोटो)
जिसके बाद रूसी समर्थित मिलिशिया के तोप से दागे गए गोले से यूक्रेनी सेना के दो जवान मारे गए थे। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि अलगाववादी मिलिशिया ने यह हमला रूस से मिले डी -30 हॉवित्जर से किया था। डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के विद्रोहियों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने डोनेट्स्क में एक ऑयल फैसिलिटी पर ड्रोन से हमला किया है।
