एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के दौरान रूस बार्डर पर तैनाती बढ़ाते ही जा रहा – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


युक्रेन के राष्ट्रपति (फाईल फोटो)

कीव। जिस तरह से रूस, यूक्रेन के बार्डर पर भारी संख्या में अपनी सेना की तैनाती बढ़ाया हुआ है इससे साफ संकेत है कि आने वाले वक्त में रूस निश्चित रुप से युक्रेन पर हमला करेगा,इस आशंका और बल तब मिला जब एक रिपोर्ट सामने आई और बताया गया कि अगले साल की जनवरी में रूस बड़ा हमला करने वाला है युक्रेन पर। इसके लिए रूस यूक्रेन की सीमा पर 1 लाख 75 हजार सैनिकों को तैनात करने की योजना बना रहा है।

बताते चले कि यूक्रेन ने इंटेलीजेंस ऐजेंसियों के हवाले से शुक्रवार को दावा किया कि रूस ने सीमा पर 94 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया है और जनवरी के अंत तक इसमें और इजाफा हो सकता है। हालांकि दोनों देशों की सभी सैन्य गतिविधियों पर अमेरिका पैनी नजर रखा हुआ है।


यूक्रेन के जवान (फाईल फोटो)

तो वहीं अमेरिकी इंटेलीजेंस ऐजेंसी CIA को भी रिपोर्ट मिली है कि रूस यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने की पूरी तैयारी पर है। और यह आने वाले वर्ष 2022 की शुरुआत में हो सकती है। इसके लिए रूस यूक्रेन की सीमा पर 1 लाख 75 हजार सैनिकों की तैनात करने की योजना बना रहा है।

फिलहाल, व्हाइट हाउस ने साफ कर दिया है कि अगर रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई हुई तो बाइडन प्रशासन इसमें हस्तक्षेप करेगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस मसले पर शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी भी दे चुके है।

इस दौरान जो बाइडन ने साफ करते हुए कहा कि, ‘हम लंबे समय से रूस की कार्रवाइयों से अवगत हैं और हम इस मामले में पुतिन के साथ लंबी चर्चा करने वाले हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आगे यह भी कहा कि ‘हम रूस के आक्रमण को रोकने के लिए व्यापक और सार्थक कदम उठा रहे हैं। पुतिन जो करने जा रहे हैं, उससे लोग काफी चिंतित हैं। उनके लिए यह करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।’

एक अन्य जानकारी के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति पुतिन बहुत जल्द एक टेबल पर इस मसले पर बातचीत करने वाले हैं।
यदि इस मसले पर जल्द कोई शांति के संबंध में सार्थक परिणाम नहीं आया तो निश्चित रूप से आने वाले वक्त में दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की गवाह बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *