एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक की है भयावहता से भरी हुई है रिपोर्ट,सभी फ्रंट पर जारी है भीषण लड़ाई,कीव अभी भी है सुरक्षित – चंद्रकांत मिश्र/हेमंत सिंह/सतीश उपाध्याय

कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के चौथे दिन की दोपहर 12 बजे तक विभिन्न स्रोतों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जानकारी सामने आई है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के लिए रूसी सेना पूरी तरह से आक्रामक होते हुए पहले से भी हमले और भी तेज कर दी हैं। इस दौरान अब तक यूक्रेन के सैंकड़ों नागरिकों के मारे जाने की भी रिपोर्ट सामने आई है। वहीं,रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका व यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगा दिया है। तो जर्मनी भी रूसी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

वहीं रूसी मिलीट्री ने दावा किया है कि,उसने यूक्रेन के दो बड़े शहरों को घेर लिया है। इसमें से एक शहर दक्षिण और दूसरा दक्षिण-पूर्व में है। इसी दौरान यह भी खबर है कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में भी रूसी सेना दाखिल हो चुकी हैं।

एक अन्य रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा इस जंग में यूक्रेन के 240 आम नागरिकों के भी मरने की रिपोर्ट सामने आ रही है,जिसकी पुष्टि संयुक्त राष्ट्र ने की है।

वहीं यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि रूस के चेचेन स्पेशल फोर्स के शीर्ष कमांडर मैगोमेद तुशैव को मार गिराया गया है,जिसे एक बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।
इस दौरान यह भी साफ किया गया है कि कीव के बाहर 56 टैंकों वाली चेचेन विशेष बलों की मजबूत दीवार को भी तोड़ दिया है।

इस दौरान कीव में एक तेल डिपो पर मिसाइल हमले के बाद जहरीला धुआं फैल गया है। इससे लोगों को सांस लेने तक में समस्या हो रही है। इस बीच चेतावनी जारी की गई है कि, लोग घरों से बाहर न निकलें और घर की खिड़की तक न खोलें।

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ करते हुए कहा कि,हमारे पास दो ही विकल्प हैं एक यह है कि हम रूस से सीधे लड़ें। यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। दूसरा यह है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय काूनन का उल्लंघन करने उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े।
लड़ाई की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यूक्रेन के खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को भी उड़ा दिया गया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है।

बताते चले कि कीव पर कब्जे के लिए रूसी सेना ने चारों ओर से हमला बोल दिया है। रात नौ बजे के बाद से यहां दो धमाके हुए हैं। इस बीच खबर है कि रूस ने कीव के पास स्थित रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर एयरस्ट्राइक कर दी है। हालांकि, अभी तक यहां से रिसाव की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
उधर भारतीय छात्रों का रेस्क्यू आॅपरेशन सफलतापूर्वक अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *