ITBP के जवान (फाईल फोटो)
नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 260 जवानों को पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुए सैन्य गतिरोध के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री के ‘विशेष अभियान पदक’ से सम्मानित किया गया।
इस संबंध में गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय बलों के कुल 397 कर्मियों को यह पुरस्कार देने की जानकारी दी।
ITBP के जवान (फाईल फोटो)
बताया गया है कि यह पुरस्कार बल के जवानों को मई 2020 से इस साल फरवरी तक पूर्वी लद्दाख में उनके द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिया गया।
आइटीबीपी के 260 जवानों को पुरस्कृत किया गया है, जो किसी भी पुलिस बल को एक बार में मिलने वाला सर्वाधिक पुरस्कार है।
पुरस्कार पाने वालों में लेह स्थित आइटीबीपी के उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर के पूर्व कमांडर महानिरीक्षक दीपम सेठ भी शामिल हैं।
ITBP के जवान (फाईल फोटो)
गौरतलब है कि ITBP की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को चीनी गतिरोध के दौरान हुई थी,उस समय इस फोर्स में मात्र 4 बटालियन थी बाद में बढ़ाकर 45 बटालियन कर दिया गया,इस फोर्स के हवाले देश के LAC पर कराकोरम दर्रा से लिपुलेख दर्रा तक 2115 किमी की सुरक्षा व निगरानी की जिम्मेदारी है। इस बल के बारे में यह भी बताया जाता है 1965 व 1971 की भारत-पाक युद्ध के दौरान इस बल ने दुश्मन को अपने अद्भुत पराक्रम से रणक्षेत्र में नाकों चना चबवा दिया था।