
नई दिल्ली। यमन में सऊदी अरब के लीडरशिप वाले मिलीट्री एलायंश और हूती विद्रहियों के बीच लगातार जंग जारी है, सऊदी मिलीट्री एलायंश ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि करीब 165 विद्रोहियों एक मिलीट्री आॅपरेशन में मार दिया गया है। बताते चले कि यमन के मारिब शहर में बीते कई महीनों से सउदी मिलीट्री एलायंश और हूती विद्रोहियों के बीच लगातार जंग जारी है। दावा किया जा रहा है कि इस मिलीट्री आॅपरेशन में इन विद्रोहियों को हवाई हमले में मारा गया है। उल्लेखनीय हैं कि इस लड़ाई में सऊदी गठबंधन यमन सरकार का साथ दे रही है।

सऊदी अरब गठबंधन ने एक बयान जारी कर बताया है कि ‘बीते 24 घंटे में हवाई हमलों में हूती विद्रोहियों के 10 सैन्य वाहनों को नष्ट किया गया है,और इस हमलें में करीब 165 विद्रोहियों की मौत भी हुई है, इसी क्रम में आगे बताया गया कि पिछले एक हफ्ते में क्षेत्र में किए हमलों में करीब 1,000 ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को मारा गया है।

इससे पहले हूती विद्रोहियों ने रविवार को ट्विटर अपना बयान जारी करते हुए कहा था कि हमने अब्दिया सहित मारिब के आसपास के कई फ्रंट पर नियंत्रण हासिल कर लिया है, जो शहर से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित हैं। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी यमन के शबवा में तीन जिलों और सऊदी समर्थित सरकार के अंतिम उत्तरी गढ़ मारिब में दो और जिलों पर कब्जा कर लिया गया है।
