इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

सेटेलाईट तस्वीरों के हवाले से चीन की एक और करतूत की रिपोर्ट आई सामने, नयी क्लास की घातक पनडुब्बी बनाने का किया जा रहा है दावा – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


साभार-(सोशल मीडिया)

वाशिंगटन/बीजिंग। दुनिया में तनाव बढ़ाने वाली हरकतों की रिपोर्ट अक्सर बीजिंग से आती रही है,जहां इस दौरान चीन की एक और करतूत की खबर सामने आई है,जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक सेटेलाईट तस्वीर में चीन की एक नवनिर्मित घातक पनडुब्बी दिखाई दे रही है,जो कि यह पनडुब्बी चीनी शिपयार्ड की सूखी गोदी में खड़ी है। दावा है कि चीन के इस नयी परमाणु शक्ति संचालित पनडुब्बी को पहले कभी नहीं देखा गया है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नई क्लास की पहली पनडुब्बी हो सकती है या फिर किसी पुरानी पनडुब्बी को अपग्रेड कर नया आकार दिया गया है। बता दे कि अमेरिका की यूएस ऑफिस ऑफ नेवल इंटेलिजेंस के मुताबिक,2-15 तक चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी सबमरीन फोर्स में 57 डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी और 5 परमाणु शक्ति संचालित पनडुब्बी मौजूद थी।

कहा जा रहा है कि यह पनडुब्बी एक नया मॉडल है या फिर किसी पुरानी पनडुब्बी का अपग्रेडेड वर्जन। वहीं सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि चीन तेजी से अपनी पनडुब्बी की ताकत को बढ़ा रहा है। क्योंकि पिछले साल नवंबर में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के रिपोर्ट में भी चीन के इस हरकत का जिक्र किया जा चुका है,जिसमें बताया गया था कि चीनी नौसेना कुछ वर्षों से क्रूज मिसाइलों से हमला करने के लिए वर्टिकल लॉन्चिंग ट्यूब वाली एक नई हमलावर पनडुब्बी बनाने पर काम कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाई देने वाली पनडुब्बी वही हो सकती है,जिसका अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पहले ही जिक्र किया गया था।

बताते चले कि प्राइवेट सैटेलाइट इमेजरी प्रदाता कंपनी प्लैनेट लैब्स ओर से जारी तस्वीरों मे चीनी पनडुब्बी लिओनिंग प्रांत के हुलुदाओ पोर्ट के एक सूखी गोदी में खड़ी दिखाई दे रही है। जहां बाहर खुले से खड़ी इस पनडुब्बी के अधिकतर हिस्सों को हरे रंग के कपड़े से कवर भी किया गया है। इसमें पनडुब्बी का मिसाइल वर्टिकल लॉन्च टयूब और एक काफी अडवांस प्रपल्शन सिस्टम शामिल है,जो पनडुब्बी के आखिरी छोर पर रहता है। चीन अपनी नई पनडुब्बियों को काफी छिपाकर रखता है। यह पहला मौका है, जब कोई नई चीनी पनडुब्बी एकदम खुले में खड़ी दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि इस पनडुब्बी को 24 अप्रैल से 4 मई के बीच पानी से बाहर निकालकर सूखी गोदी में लाया गया था। इसके बाद ली गई तस्वीरों में पनडुब्बी उसी जगह पर पानी में डूबे हुए दिखाई दी। हालांकि अभी तक सीधे तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि यह पनडुब्बी नए क्लास की है या फिर पुराने को अपग्रेड किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *