एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रामेश्वरम के 10 मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने हिरासत में लिया

चेन्नई, (हि.स.)। श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्वरम के 10 मछुआरों को हिरासत में लिया है। इस दौरान एक मछली पकड़ने वाली नाव को पकड़ा है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मछुआरों को सीमा पार मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किया जाना और उनकी नौकाओं को जब्त कर सरकारी संपत्ति घोषित किए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे मछुआरों की आजीविका गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

इसी क्रम में, नेदुनथीवु (क्षेत्र में सीमा पार मछली पकड़ने के आरोप में रामेश्वरम के 10 मछुआरों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मछुआरों को जाफना मत्स्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष पेश किया जाएगा।

मछुआरों की गिरफ्तारी से उनके परिवारों और मछुआरा समुदाय में आक्रोश फैल गया है। आरोप लगाया गया है कि श्रीलंकाई नौसेना ने अतिक्रमण करते हुए कार्रवाई की है, और मछुआरों की तत्काल रिहाई की मांग की जा रही है।

श्रीलंकाई नौसेना गिरफ्तार मछुआरों से पूछताछ कर रही है। मछुआरों ने केंद्र और राज्य सरकारों से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *