ब्रेकिंग न्यूज़

म्यांमार आर्मी का नया ड्रामा,सू पर लगाया 4.36 करोड़ रुपये लेने का आरोप – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)

म्यांमार में सैन्य शासन लगने के बाद पद से हटाई गईं स्टेट काउंसलर आंग सान सू की पर सेना ने अवैध तरीके से 4 करोड़ 36 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन पर गलत तरीके से सोना लेने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इसके कोई सबूत पेश नहीं किए गए हैं। […]

इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

भारत के आपत्ति के बावजूद भी चीनी संसद ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने के लिए मंजूरी दी- राजेंदर दूबे (स्पेशल एडिटर )

बीजिंग। चीन की संसद ने गुरुवार को 14वीं पांच वर्षीय योजना पर अपनी मुहर लगा दी। इसमें तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर विवादास्पद बांध निर्माण के प्रस्ताव समेत अरबों डॉलर की कई बड़ी परियोजनाओं का खाका है। तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर जल विद्युत परियोजना अरुणाचल प्रदेश की सीमा के समीप प्रस्तावित है। भारत इस पर […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

तख्तापलट के विरूद्ध प्रदर्शन करने वालों के साथ म्यांमार आर्मी युद्ध वाली पालीसी अपना रही है- रविशंकर मिश्र (एडिटर इन आपरेशन)

यंगून। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे प्रदर्शनकारियों पर गुरुवार को फिर गोलियां बरसाई गई। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश में गत एक फरवरी को हुए तख्तापलट के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में पुलिस की फायरिंग में अब तक 60 से ज्यादा लोगों […]

हेड लाइन्स

सऊदी अरब ने चीन के 184 वेबसाइटों को किया बैन – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)

रियाद। सऊदी अरब ने खराब, मिलावटी सामान बेचने और फर्जी ऑफर देने को लेकर 184 चीनी वेबसाइटों को बंद कर दिया है। गुल्‍फ न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ये वेबसाइटें सऊदी अरब के बाजार को निशाना बना रही थीं। अल जज़ीरा अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ये वेबसाइटें उपभोक्ताओं को रिटर्न, एक्सचेंज […]

ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका के आर्मी कमांडर ने किया बड़ा दावा: लद्दाख में LAC के कई मोर्चे से चीन पीछे नहीं हटा है

वॉशिंगटन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के शीर्ष सैन्‍य कमांडर एडमिरल फिल‍िप एस डेविडसन ने लद्दाख में चल रहे गतिरोध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि भारत की सेना के साथ झड़प के बाद चीन ने एलएसी पर जिन इलाकों पर कब्‍जा किया था, उसमें से कई अग्रिम मोर्चो से पीछे नहीं […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान -टर्की को अमेरिका ने दिया बड़ा झटका, 30 फाइटर चापरों की आपूर्ति रोकी

इस्‍लामाबाद अमेरिका ने पाकिस्‍तान को बड़ा झटका दिया और तुर्की में बने 30 लड़ाकू हेलिकॉप्‍टरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। तुर्की के राष्‍ट्रपति के प्रवक्‍ता इब्राहिम कालिन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने तुर्की के लड़ाकू हेलिकॉप्‍टरों की सप्‍लाइ करने पर रोक लगा दी है। उन्‍होंने कहा कि अब पाकिस्‍तान इन लड़ाकू […]

ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान में हिंदुओं के बाद अब ईसाइयों के उपर आफत,मासूम बच्ची का अपहरण व धर्मपरिवर्तन के बाद जबरन निकाह -राजेंदर दूबे (स्पेशल एडिटर)

इस्‍लामाबाद पाकिस्‍तान में पिछले साल 25 जून को ईसाई बच्‍ची फातिमा (बदला हुआ नाम) का फैसलाबाद स्थित उसके घर से अपहरण कर लिया गया था। फातिमा के पिता और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के सामने उसका अपहरण कर लिया गया था लेकिन वो लोग कुछ नहीं कर सके। अपहरण करने वालों ने चेतावनी दी थी […]

ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका में डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरों को किया गया हैक,अब तक का सबसे बड़ा सायबर हमला -विजयशंकर दूबे (एडिटर क्राइम )

वॉशिंगटन अमेरिका में हैकरों के एक ग्रुप के सिल‍िकॉन वैली में स्थित स्‍टार्टअप वेरकाडा के विशाल सिक्‍यॉरिटी कैमरा डेटा को हैक करने का मामला सामने आया है। इस हैकिंग की वजह से अस्‍पतालों, कंपनियों, पुलिस विभाग, जेल और स्‍कूलों में लगाए गए डेढ़ लाख सिक्‍यॉरिटी कैमरा की लाइव फीड तक हैकरों की पहुंच हो गई। […]

इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

अब अमेरिका से सीधी टक्कर को तैयार चीन, अपनी सेना को किया अलर्ट -श्रीराम पांडेय (सब- एडिटर )

भारत का पड़ोसी देश चीन दुनियाभर में अपनी विस्तारवादी नीति के लिए कुख्यात है। पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ कई महीनों तक तनावपूर्ण हालात रहे तो वहीं अमेरिका के साथ भी चीन के रिश्ते कुछ अच्छे दिखाई नहीं दे रहे हैं। पिछले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय अमेरिका चीन पर किस कदर हावी रहता […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

जर्मनी के एक अखबार का बड़ा दावा : पुतिन ने रूसी पत्रकारों से जर्मनी में नवेलिनी की करायी थी जासूसी -चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)

रूस के टीवी चैनल रशिया टुडे (आरटी) पर जर्मनी में जासूसी करने का आरोप लगा है। जर्मन अखबार बिल्ड ने इस बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट छापी है। जानकारों ने कहा है कि कई हलकों में आरटी की गतिविधियों को लेकर शक पहले से था। बिल्ड की ताजा खबर के बाद अब पूरे यूरोप में […]