एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

सैन्य कार्रवाई थमने के बाद भी पठानकोट व अमृतसर में सुनाई दी धमाकों की आवाज

पंजाब के कई शहरों में फिर से हुआ ब्लैक आउट सुबह चार बजे धमाकों की आवाज से उठे अमृतसर वासी चंडीगढ़, 11 मई (हि.स.)। भारत व पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोके जाने के बावजूद शनिवार की रात पंजाब के पठानकोट व अमृतसर में धमाकों की आवाजें सुनाई दी। इसके चलते पंजाब सरकार द्वारा शनिवार […]

ब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू में संदिग्ध आतंकवादी के साथ मुठभेड़, सेना का एक जवान घायल

जम्मू, 11 मई (हि.स.)। जम्मू शहर के बाहरी इलाके नगरोटा में बीती रात सेना के शिविर के बाहर संदिग्ध आतंकवादी के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया। इसके तुरंत बाद इलाके को सुरक्षित करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया जाे आज सुबह तक जारी था। सेना […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारत-पाक तनाव के बीच फेक न्यूज की भरमार, पीआईबी फैक्ट चेक ने किया फेक न्यूज का ऑपरेशन

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे भारी तनाव, गोलाबारी के बीच सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर चल रही फेक खबरों का पीआईबी फैक्ट चेक ने खंडन करते हुए लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान के पांच टुकड़े होने चाहिएः दरगाह दीवान

अजमेर, 10 मई (हि.स)। अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात पर कहा कि पाकिस्तान के पांच टुकड़े होने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह क्षमता है कि जब हम अखंड भारत के सपने को पूरा […]

ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रम्प का दावा- भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम पर सहमति

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में चल रही बातचीत के बाद दोनों देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। ट्रम्प ने बताया कि यह समझौता एक लंबी रात की […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- परमाणु विकल्प फिलहाल एजेंडे में नहीं

इस्लामाबाद, 10 मई (हि.स.)। भारत के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल ‘फिलहाल एजेंडे में नहीं है’। उन्होंने यह बयान पाकिस्तानी जियो न्यूज़ से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण की कोई बैठक नहीं बुलाई गई […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर फायरिंग और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने कठोर और अडिग रुख से कोई समझौता नहीं करेगा। जयशंकर ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान […]

ब्रेकिंग न्यूज़

भारत-पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाइयां बंद करने पर सहमति, 12 मई को फिर होगी डीजीएमओ स्तर की वार्ता

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान ने सीमा पर सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने पर सहमति व्यक्त की है। यह जानकारी भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में दी। मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को […]

ब्रेकिंग न्यूज़

बाड़मेर,जैसलमेर,जोधपुर और बीकानेर में धमाके, एयरपोर्ट बंद,परीक्षाएं और चुनाव स्थगित

जयपुर, 10 मई (हि.स.)। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राजस्थान के जिलों में ड्रोन हमलों की आशंका और धमाकों के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया। आज सुबह बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा के कई इलाकों में तेज धमाकों की जानकारी मिली है। ग्रामीणों ने आसमान से गिरती मिसाइलनुमा चीजें और ड्रोन के टुकड़े देखे। बालोतरा के […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारत के हवाई हमले में पाकिस्तान के चार एयरबेस और दो रडार ठिकाने नष्ट

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। पाकिस्तान ने आज तड़के भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया । इस कार्रवाई से उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में वायु सेना के ठिकानों पर उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की लगातार […]