इस्लामाबाद, 02 मई (हि.स.)। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को कराए गए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के हाथ-पांव फूले हुए हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (आईएसआई) और फौज को लग रहा है कि भारत कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसलिए अपने कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के स्कूलों […]
Month: May 2025
राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज को हटाया, विदेशमंत्री मार्को रुबियो को सौंपी जिम्मेदारी
वाशिंगटन, 02 मई (हि.स.)। सिग्नल ऐप चैट से सुर्खियों में आए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज की छुट्टी कर दी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की कि उन्होंने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज को हटा दिया है। उनके स्थान पर अंतरिम रूप से विदेशमंत्री मार्को रुबियो को नियुक्त किया […]
गंगा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों के फास्ट टेक ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास
लखनऊ, 2 मई(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर इंडियन एयर फोर्स (आईएएफ) ने शुक्रवार को फ्लाई पास्ट किया। आईएएफ ने गंगा एक्सप्रेस-वे की 3.5 किलोमीटर लम्बी हवाई पट्टी पर फास्ट टेक ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। आज शुक्रवार को अपराह्न 12 बजकर 41 मिनट पर गंगा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर […]
चीन ने भारत से घबराए पाकिस्तान को फिर पुचकारा
इस्लामाबाद, 01 मई (हि.स.)। चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दुनिया में अलग-थलग पड़े पाकिस्तान के कमजोर कंधों पर हाथ रखकर मजबूती प्रदान करने की कोशिश की। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राजदूत जियांग जैदोंग ने आज प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर अपना समर्थन दोहराया। एआरवाई न्यूज चैनल […]
पाकिस्तान में पहली बार आईएसआई प्रमुख को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया
इस्लामाबाद, 01 मई (हि.स.)। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने मुल्क की प्रमुख खुफिया एजेंसी आईएसआई के मौजूदा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया है। इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) प्रमुख मोहम्मद मलिक मुल्क के दसवें एनएसए बन गए हैं। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, मंगलवार को कैबिनेट डिवीजन […]
