ब्रेकिंग न्यूज़

यूक्रेन और रूस ने पूरी रात एक-दूसरे के क्षेत्रों में दागे ड्रोन

कीव/मॉस्को, (हि.स.)। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की बनती-बिगड़ती स्थिति के बीच दोनों देशों के निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं।साथ ही सार्वजनिक और निजी चल-अचल संपत्ति को नुकसान हो रहा है। यूक्रेन ने दावा किया उसने रात को रूस के 43 ड्रोन मार गिराए। इसी के समानांतर रूस ने कहा कि उसने […]

ब्रेकिंग न्यूज़

अमृतसर में बम विस्फाेट में आतंकी के उड़े चिथड़े, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब के अमृतसर में मंगलवार की सुबह हुए बम धमाके का राज खुल गया है। धमाके में मारा गया व्यक्ति आतंकी पृष्ठभूमि का था। प्रारंभिक जांच में इस धमाके का आतंकी कनेक्शन सामने आ गया है। धमाके में युवक के चिथड़े उड़ गए। पुलिस ने शरीर के टुकड़े एकत्र कर पाेस्टमार्टम के लिए […]

ब्रेकिंग न्यूज़

मिजाेरम के तीन लोग मणिपुर के उग्रवादियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में चार्जशीटेड

गुवाहाटी, (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर में उग्रवादी संगठनों को अवैध हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री पहुंचाने के मामले में मिजाेरम के तीन लोगों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपितों की पहचान वनलालदैलोवा, लालमुआनपुइया और लालरिनचुंगा उर्फ अल्बर्ट के रूप में हुई […]

ब्रेकिंग न्यूज़

उल्फा पर फिर लगी पांच साल की पाबंदी, म्यांमार बेस, 200 कैडर और हिंसक गतिविधियों का हवाला

गुवाहाटी,  (हि.स.)। केंद्र सरकार ने यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) को एक बार फिर प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया है। न्यायाधिकरण ने अपने फैसले में कहा है कि इस संगठन के अभी भी 200 से 250 सशस्त्र कैडर म्यांमार में सक्रिय हैं और यह संगठन भारत-विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। गौहाटी हाई कोर्ट के […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट भारत में ही बनने का रास्ता साफ, सरकार की मंजूरी

नई दिल्ली,  (हि.स.)। केंद्र सरकार ने स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के मकसद से भारत में बनने वाले पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के लिए इस स्टील्थ, मल्टीरोल, एयर सुपीरियॉरिटी फाइटर में छठी पीढ़ी की आधुनिक प्रौद्योगिकियां भी शामिल होंगी। […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान पर प्रधानमंत्री मोदी बोले, एक कांटा पूरे शरीर को देता है पीड़ा, हम कांटा निकालकर दम लेंगे

नई दिल्ली,  (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देश विभाजन को भारत की पीड़ा का मूल कारण बताते हुए कहा कि 1947 में मां भारती के अंग काट दिए गए, जबकि जंजीरें कटनी चाहिए थीं। उसी रात कश्मीर पर पहला आतंकी हमला हुआ और पाकिस्तान ने मुजाहिदीनों के जरिये भारत का हिस्सा हड़प लिया। […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

  जम्मू, (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को पुष्टि की है कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे हैं और सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा बल आईबी और एलओसी पर चौकस रहकर जम्मू-कश्मीर में शांति को बाधित […]

ब्रेकिंग न्यूज़

कठुआ में संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुरू

जम्मू, (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊंचे इलाकों में संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान आज सुबह से ही बनी इलाके के लोवांग और सरथल के ऊपरी इलाकों में चल रहा […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

मणिपुर में उग्रवादियों की धरपकड़ तेज,पांच उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, (हि.स.)। राज्य में जबरन वसूली में संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए खुफिया सूचनाओं के आधार पर व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन तथा कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुरक्षा बलों ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में उग्रवादी संगठनों के पांच कैडरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया […]

ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के जयनगर स्थित नेपाल सीमा पर दिखा ड्रोन, सुरक्षा बल चौकस

पटना, मई (हि.स.)। बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर स्थित भारत-नेपाल सीमा के कमला बीओपी क्षेत्र में सोमावार देर रात करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए हैं। ड्रोन देखे जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल सीमा के कमला निगरानी और सुरक्षा बिंदु (बीओपी) इलाके में […]