एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

ट्रम्प और जेलेंस्की की द्विपक्षीय बैठक, रूस पर दबाव बढ़ाने पर हुई चर्चा

न्यूयॉर्क, (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन पर आक्रमण रोकने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की। जेलेंस्की ने ट्रम्प के आज के महासभा संबोधन का समर्थन […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

झारखंड में पांच-पांच लाख के इनामी जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए

गुमला,  (हि.स.)। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई। मारे गए उग्रवादियों में लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा, सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर […]

ब्रेकिंग न्यूज़

फ्रांस के कई शहरों में फिलिस्तीनी झंडा नहीं फहराने की सरकारी चेतावनी का उल्लंघन

पेरिस, (हि.स.)। फ्रांस में सोमवार को 80 से अधिक नगरपालिकाओं ने फिलिस्तीनी ध्वज फहराया, जबकि सरकार ने इसे न करने की चेतावनी जारी की थी। यह कदम राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों द्वारा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की तैयारी के बीच आया है। इस मान्यता की घोषणा ने इजराइल […]

ब्रेकिंग न्यूज़

पोरबंदर में मालवाहक जहाज आग की लपटों में घिरा

पोरबंदर (गुजरात), (हि.स.)। गुजरात के पोरबंदर के तट पर समुद्र में एक मालवाहक जहाज आग की लपटों में घिरा हुआ है। जनहानि से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चौपाटी पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोरबंदर के तट पर सुबह एक मालवाहक जहाज में भीषण […]

ब्रेकिंग न्यूज़

तेलंगाना के दो नक्सली अबूजमाड़ की मुठभेड़ में ढेर, 40-40 लाख का था इनाम

हैदराबाद,  (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के अबूजमाड़ के जंगलों में एक बार फिर गोलियों की आवाज सुनाई दी। पुलिस के साथ इस मुठभेड़ में 40-40 लाख रुपये के इनामी व तेलुगु प्रदेशवासी दो नक्सली मारे गए। पुलिस ने दोनों के पास हथियार बरामद किये हैं। नारायणपुर पुलिस ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर आरपीएफ, […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

नाटो हवाई क्षेत्र में रूसी घुसपैठ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हंगामा

न्यूयॉर्क,  (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में सोमवार को रूस के लड़ाकू विमानों द्वारा एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का मुद्दा गूंज उठा। ब्रिटेन और पोलैंड के विदेश मंत्रियों ने रूस को कड़ी चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो नाटो बल हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए सीधे जवाब […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

परमाणु हथियार संधि पर पुतिन का ट्रंप को एक वर्ष का विस्तार प्रस्ताव

मॉस्को,  (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रस्ताव दिया है कि दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली अंतिम संधि ‘न्यू स्टार्ट’ को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया जाए। यह संधि 05 फरवरी 2026 को समाप्त होने वाली है। ‘न्यू स्टार्ट’ संधि […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

इक्वाडोर की जेल में दंगा, 14 कैदियों की मौत, 14 घायल

क्विटो,  (हि.स.)। दक्षिणी इक्वाडोर में सोमवार को हुई जेल हिंसा में कम से कम 14 कैदियों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस प्रमुख विलियम कैले ने बताया कि बंदरगाह शहर मचाला की जेल में आपसी गिरोह संघर्ष के चलते यह झड़प हुई। काले के अनुसार कैदियों ने जेलकर्मियों पर […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

गाजा सिटी में इजराइली हमलों के बीच दो अस्पताल बंद, मौतों का आंकड़ा 65 हजार पार

गाजा सिटी,  (हि.स.)। इजराइली हमलों के चलते गाजा सिटी स्थित अल-रंतीसी बाल अस्पताल और नेत्र अस्पताल पूरी तरह से सेवाओं से बाहर हो गए हैं। अल-रंतीसी अस्पताल को हाल ही में सीधे निशाना बनाया गया था, जिससे उसकी इमारत और आवश्यक सुविधाएं जैसे एयर कंडीशनिंग यूनिट, पानी के टैंक और सोलर पैनल बुरी तरह क्षतिग्रस्त […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने वाले देशों को मिलेगा करारा जवाबः नेतन्याहू

यरूशलम,  (हि.स.)। इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कई देशों द्वारा फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता दिए जाने पर उन्हें करारा जवाब दिए जाने की प्रतिबद्धता जताई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा, “आप आतंकवाद को बहुत बड़ा इनाम दे रहे हैं और मेरे पास आपके लिए एक और संदेश है। […]